SA vs AUS 2nd Test: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को किया शर्मसार, मैच के चौथे दिन 'ड्राइविंग सीट' पर प्रोटियाज
कप्तान बावुमा की पारी और मार्को यान्सेन के हरफनमौला प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है।

साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान टेंबा बावुमा के 179 रनों की पारी और मार्को यान्सेन के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ट्रेविड हेड के अर्धशतक के दम पर वापसी की कोशिश की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अफ्रीकी टीम मुश्किल में थी लेकिन फिर बावुमा और यान्सेन ने टीम की मैच में वापसी कराई।
चौथे दिन अफ्रीकी गेंदबाजों ने कहर ढा दिया और ऑस्ट्रेलिया को मात्र 99 रनों पर समेट दिया। कंगारू टीम मार्को यान्सेन की गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई और 99 रनों पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये कंगारुओं का टेस्ट मैच की पारी में चौथा सबसे छोटा स्कोर है। प्रोटियाज ने मेहमानों को फॉलोऑन दिया और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं।
मार्को यान्सेन की घातक गेंदबाजी
दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन यान्सेन की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। उनके आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया मात्र 99 रनों पर सिमट गई। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ रहे, जिन्होंने 28 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 11,000 रन भी पूरे कर लिए और वे ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। उनसे पहले रिकी पोटिंग और एलन बॉर्डर ये कारनामा कर चुके हैं।
साउथ अफ्रीका के लिए यान्सेन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 11 ओवरों में 33 रन खर्च करते हुए पांच विकेट हासिल किए। उनके अलावा कगिसो रबाडा और वियान मुल्डर को दो-दो सफलता मिली। एनरिक नॉर्ट्जे ने भी एक विकेट हासिल किया।
साउथ अफ्रीका ने दिया फॉलोऑन
ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों पर समेटने के बाद साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन देने का फैसला किया। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और निक मैडिंसन के रूप में 8 रनों के स्कोर पर उन्होंने पहला विकेट गंवाया। इसके बाज हेड और मार्नस लाबुशेन के बीच 92 रनों की साझेदारी हुई लेकिन साइमन हार्मर ने लाबुशेन को 39 के निजी स्कोर पर आउट कर साझेदारी को तोड़ दिया।
ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड से होगी उम्मीद
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। कमिंस एंड कंपनी अभी भी 170 रनों से पीछे है। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा और साइमन हार्मर ने दो-दो विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ खेल के पांचवें दिन हेड से ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद होगी। वे 87 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि दूसरे छोर पर स्कॉट बोलैंड नाइटवॉचमैन के रूप में दो रन बनाकर नाबाद हैं।
