'मैं थिएटर में मूवी देखने का खर्च नहीं उठा सकता था', बचपन के दिनों को याद करते हुए छलका रोहित शर्मा का दर्द
रोहित शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने थिएटर में अपनी पहली फिल्म एक हॉरर मूवी देखी थी, ...और पढ़ें

रोहित शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि उन्होंने थिएटर में पहली बार एक हॉरर फिल्म देखी थी। रोहित, जो अब 'फैमिली फुल हाउस' नाम से शो चलाते हैं, उन्होंने इसी दौरान इसको लेकर खुलासा किया। चंकी पांडे ने रोहित द्वारा थिएटर में देखी गई पहली फिल्म को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में शर्मा ने बताया कि उन्होंने थिएटर में पहली बार हॉरर फिल्म देखी थी।
रोहित ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि उन्हें थिएटर में मूवी दिखाने के लिए ले जा सकें। हालांकि, दोस्तों की मदद से ये संभव हुआ और उन्होंने थिएटर में फिल्म देखी। दिग्गज बल्लेबाज ने खुलासा किया कि उनके पास उस फिल्म को देखने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था क्योंकि घर के पास के थिएटर में वही मूवी चल रही थी।
रोहित शर्मा से चंकी पांडे ने किया सवाल
रोहित से बातचीक दौरान चंकी ने कहा, "हम सब लोग टीवी पर क्रिकेट मैच देखते हैं, कितना मजा आता है। हालांकि, जब स्टेडियम में जाते हैं, तो धमाल हो जाता है। जो चौके लगते हैं, विकेट गिरते हैं, उसमें बहुत मजा आता है। इसी तरह जब हम टीवी पर मूवी देखते हैं, तो बहुत मजा आता है लेकिन सिनेमा थिएटर में देखते हैं, तो और भी ज्यादा मजा आता है। मुझे आप अपने पहले सिनेमा हॉल का अनुभव बताएं। आप किसकी मूवी देखने गए थे, क्या कुछ आपको याद है?"
रोहित शर्मा ने दिया जवाब
रोहित ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए खुलासा किया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वे सिनेमा हॉल जाने का जोखिम नहीं उठा सकते थे। उन्होंने कहा, "मुझे बचपन में जाने का मौका नहीं मिला क्योंकि मेरे घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि हम थिएटर जाने का जोखिम उठा सकते थे। मेरे दोस्तों ने मुझे पहली फिल्म दिखाई थी और वो एक हॉरर मूवी थी। थिएटर मेरे घर के बिल्कुल पास था और उसमें उस समय वही मूवी लगी हुई थी। इससे हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था। दोस्तों ने पैसे लगाए और वही दिखाने के लिए ले गए थे। हमें वहां पर बहुत मजा आया क्योंकि सारे दोस्त साथ में थे। मूवी भी टॉप क्लास थी।"
न्यूजीलैंड में दिखेंगे रोहित
रोहित शर्मा अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज में रोहित खेलते हुए दिखेंगे। सीरीज की शुरुआत चार नवंबर से होगी।
