SA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में स्थापित किया नया कीर्तिमान, राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 11,000 रन पूरे कर लिए हैं, ऐसा करने वाले वह पांचवें सबसे तेज बल्लेबाज ...और पढ़ें

स्टीव स्मिथ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 11,000 रन पूरे कर लिए हैं। वे इस फॉर्मेट में 11 हजार रन बनाने वाले पांचवें सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने ये कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान किया।
उन्होंने पहली पारी में मात्र 28 रन बनाए लेकिन अपनी छोटी सी पारी के दौरान उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्मिथ बड़ी पारी खेलने से चूक गए क्योंकि साउथ अफ्रीका के गेंदबाज आग उगलती हुई गेंदबाजी कर रहे थे और पहली पारी में कंगारू टीम मात्र 99 रनों पर सिमट गई। हालांकि, स्मिथ ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है।
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास
स्मिथ ने 11 हजार रन पूरे करने के साथ ही इतिहास रच दिया है। वे ऐसा कारनामा करने वाले मात्र तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 हजार या उससे अधिक रन बनाए थे। अब स्मिथ भी उनकी लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए 11,000+ रन बनाने वाले बल्लेबाज-
- रिकी पोंटिंग - 13,378
- एलन बॉर्डर - 11,174
- स्टीव स्मिथ - 11,000
स्मिथ ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा
स्मिथ ने 11 हजार रन पूरे करने के लिए 226 पारियों का सहारा लिया है। इसी के साथ वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम है, जिन्होंने 208 पारियों में ही ये कमाल कर दिया था।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (पारी)-
- कुमार संगकारा - 208
- ब्रयान लारा - 213
- रिकी पोंटिंग - 222
- सचिन तेंदुलकर - 223
- स्टीव स्मिथ - 226
- राहुल द्रविड़ - 234
- जैक कैलिस - 234
ऑस्ट्रेलिया की खराब बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका ने कप्तान टेंबा बावुमा के शतक के दम पर 425 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम मात्र 99 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी का चौथा सबसे छोटा स्कोर बनाया। इससे पहले कंगारू टीम साल 2011 में केपटाउन में मात्र 47 रनों पर सिमट गई थी।
