विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: भुवी-वरुण की वापसी से मजबूत हुई गेंदबाजी, भारतीय बल्लेबाजों की होगी अग्निपरीक्षा; दबदबा कायम रखने उतरेगी टीम इंडिया

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:10 PM (IST)

न्यूजीलैंड में भारत पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने उतरेगा, जहां अनुभवहीन भारतीय बल्लेबाजों को तेज पिचों पर चुनौती का सामना करना होगा।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की धरती पर पिछली दो टी-20 सीरीज में अपराजित रहा भारत गुरुवार से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में बल्लेबाजी के दम पर मेजबान टीम को मात देने उतरेगा। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली अपेक्षाकृत अनुभवहीन भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने और अभ्यास करने के लिए महज दो दिन का समय मिला है।

लंबी हवाई यात्रा के बाद भारतीय खिलाड़ियों के सामने जेट लैग से उबरने के साथ तेज और स्विंग लेने वाली पिचों के अनुरूप खुद को ढालने की चुनौती भी होगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछला टी-20 मुकाबला 2022 में नेपियर में हुआ था। बारिश से बाधित यह मैच डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत टाई रहा था।

भारतीय बल्लेबाजों के लिए न्यूजीलैंड में खेलना होगा मुश्किल

मौजूदा टीम में केवल चार बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड में टी-20 खेलने का अनुभव है। इनमें कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा ईशान किशन, संजू सैमसन और शिवम दुबे शामिल हैं। ऐसे में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और 15 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाजों के सामने भी यहां की तेज और सीम लेने वाली परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने की चुनौती होगी।

श्रेयस के लिए यह विदेशी दौरा भी काफी अहम है। उनकी कप्तानी की शुरुआत आयरलैंड और इंग्लैंड में लगातार दो हार के साथ हुई थी। ऐसे में वह न्यूजीलैंड के विरुद्ध अच्छा प्रदर्शन कर अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करना चाहेंगे। दूसरी ओर, मिशेल सैंटनर की अगुआई वाली न्यूजीलैंड टीम भारतीय कप्तान और उनकी टीम के लिए सीरीज को मुश्किल बनाने की पूरी कोशिश करेगी।

श्रेयस अय्यर को करना होगा साबित

इसके साथ ही अय्यर के सामने अपनी कप्तानी और टीम की क्षमता साबित करने की चुनौती होगी। अगर इस सीरीज का परिणाम इंग्लैंड दौरे जैसा रहा, जहां भारत को लगातार हार का सामना करना पड़ा था, तो अय्यर पर दबाव बढ़ सकता है। उन्हें दो साल बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी-20 विश्व कप में भी भारत की कप्तानी करने का संभावित दावेदार माना जा रहा है।

गेंदबाजी चिंता का विषय

भारतीय बल्लेबाजी में आक्रामकता की कमी नहीं है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अपनी क्षमता दिखाई थी। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को शुरुआती मुकाबलों में अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना कम है, लेकिन उनके रूप में भारत के पास एक और आक्रामक विकल्प मौजूद है। कप्तान अय्यर ने खुद स्वीकार किया है कि टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है।

करीब चार साल बाद टी-20 टीम में लौटे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और फिट होकर वापसी करने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। हालांकि, नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे की गेंदबाजी क्षमता को लेकर सवाल बने हुए हैं।

टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड की टीम

मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, बेनोव जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिलने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में इतिहास रच सकते हैं ईशान किशन, खतरे में दिग्गजों के रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- ICC ने मेगा इवेंट के लिए शेड्यूल का किया एलान, पहली बार नेपाल को मिली किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी