विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs AUS: रिकल्टन-मुल्डर का शतक, ऑस्ट्रेलिया को मिल गया सीरीज जीतने के लिए लक्ष्य; बचा है सिर्फ एक दिन

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:15 PM (IST)

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी शुक्रवार को 387 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को अब आखिरी दिन मैच और सीरीज जीतने के लिए 288 रन बनाने हैं।

रायन रिकल्टन और वियान मुल्डर

रायन रिकल्टन और वियान मुल्डर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रायन रिकल्टन और वियान मुल्डर के शानदार शतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 387 रन बना दिए। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक प्रोटियाज ऑलआउट भी हो गई।

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी दिन मैच और सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए 288 रन बनाने की जरुरत है। ऑस्ट्रेलिया ने एक वक्त पर साउथ अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया था, जब उसने 181 रन पांच विकेट गंवा दिए थे। मगर रिकल्टन और मुल्डर ने अफ्रीका की पारी को संभाल लिया।

रिकल्टन और मुल्डर का जबरदस्त शतक

रिकल्टन और मुल्डर के बीच छठे विकेट के लिए 154 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। रिकल्टन ने 219 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रनों की पारी खेली।

मुल्डर ने 221 गेंदों में 115 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। इन दोनों खिलाड़ियों की दमदार पारी की वजह से साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 288 रनों का बड़ा लक्ष्य रख दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं पैट कमिंस और नाथन लायन ने दो-दो विकेट लिए।

दांव पर सीरीज

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला अपने नाम किया था। वहीं दूसरे मैच में अफ्रीका ने जबरदस्त वापसी करते हुए जीत हासिल की थी।

अब शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 288 रन बनाने हैं। वहीं साउथ अफ्रीका को सीरीज अपने नाम करने के लिए 10 विकेट लेने की जरुरत है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जिम्मेदारी एक बार फिर शानदार फॉर्म में चल रहे मैट रेनशॉ के हाथों में होगी। साथ ही ट्रेविस हेड से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं साउथ अफ्रीका कगिसो रबाडा से उम्मीद करेगा कि वो ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके देकर टीम को सीरीज जिताने में मदद करें।

यह भी पढ़ें- 45 नहीं थी रोहित शर्मा की पहली पसंद, फिर मम्मी ने जर्सी का नंबर चुनने में कैसे की मदद? हिटमैन ने सुनाई दिलचस्प कहानी

यह भी पढ़ें- देवदत्‍त पडिक्‍कल और मोहम्‍मद सिराज बढ़ाएंगे न्‍यूजीलैंड का खतरा, भारत ए अब जीत से कम कुछ नहीं चाहेगा!

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।