Ranji Round UP: 8 टीमों ने दर्ज की जीत, यूपी-एमपी ड्रॉ की ओर; जम्मू एंड कश्मीर बना सकती है क्वार्टर फाइनल में जगह
रणजी ट्रॉफी 2024-25 के एलीट ग्रुप चरण आखिरी राउंड के तीसरे दिन कई मैचों के रिजल्ट आ गए। 8 टीमों ने जहां जीत दर्ज की तो वहीं 8 मैच के रिजल्ट अभी आने बाकी हैं। तीसरे दिन दिल्ली ने विराट कोहली के फ्लॉप होने के बावजूद रेलवे को पारी और 19 रन से हराया। मुंबई ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए मेघालय को पारी और 456 रन से शिकस्त दी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी एलीट ग्रुप चरण में आठ मैचों का रिजल्ट आ गया है। आठ टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। जीतने वाली टीमों से कई टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूक गई हैं। जम्मू एंड कश्मीर ने सभी को चौंकाते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गया है।
वहीं, मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रन से शिकस्त दी। विराट कोहली के फ्लॉप होने के बावजूद भी दिल्ली ने रेलवे को पारी और 19 रन से हराया। 8 फरवरी से रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी।
रणजी ट्रॉपी एलीट ग्रुप के मैचों की स्कोर समरी:-
एलीट ग्रुप ए
ओडिशा बनाम सर्विसेज- ओडिशा ने दूसरी पारी में 394 रन बनाए। सर्विसेज ने दूसरी पारी में 46 रन बना लिए हैं। उसे अभी 330 रन चाहिए।
मेघालय बनाम मुंबई- मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रन से हरा दिया। मेघायल की दूसरी पारी 129 रन पर सिमट गई।
त्रिपुरा बनाम महाराष्ट्र- महाराष्ट्र के 418 रन के जवाब में त्रिपुरा ने पहली में 270 रन और दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। वह अभी 13 रन पीछे है।
बड़ौदा बनाम जम्मू एंड कश्मीर- बड़ौदा ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान 58 रन बना लिए हैं। वह अभी भी 307 रन पीछे हैं।
एलीट ग्रुप बी
राजस्थान बनाम आंध्रा- आंध्रा ने राजस्थान को 6 विकेट से हरा दिया। आंध्रा को जीत के लिए 157 मिले थे और चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पुडुचेरी बनाम उत्तराखंड- पुडुचेरी ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए है और कुल 195 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
विदर्भ बनाम हैदराबाद- हैदराबाद ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए है और 197 रन की लीड ले ली है।
हिमाचल प्रदेश बनाम गुजरात- गुजरात ने हिमाचल को 9 विकेट से हराया दिया है। गुजरात को जीत के लिए 145 रन का टारगेट मिला था जिसे 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
एलीट ग्रुप सी
पंजाब बनाम बंगाल- बंगाल ने पंजाब को पारी और 13 रन से हराया। बंगाल ने पहले पारी में 343 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब पहली पारी में 191 और दूसरी पारी में 139 रन बनाकर सिमट गया।
कर्नाटक बनाम हरियाणा- कर्नाटक ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। वह अभी भी 38 रन पीछे हैं।
मध्यप्रदेश बनाम उत्तर प्रदेश- मध्यप्रदेश के 670 रन के जवाब में यूपी ने दो विकेट के नुकसान पर 404 रन बना लिए हैं।
एलीट ग्रुप डी
तमिलनाडु बनाम झारखंड- झारखंड ने तमिलनाडु को 44 रन से हराया।
छत्तीसगढ़ बनाम चंडीगढ़- चंडीगढ़ ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 222 रन बना लिए हैं। चंडीगढ़ ने 99 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
रेलवे बनाम दिल्ली- दिल्ली ने रेलवे को पारी और 19 रन से हरा दिया। रेलवे दूसरी पारी में 114 रन ही बना सका।
सौराष्ट्र बनाम असम- सौराष्ट्र ने असम को पारी और 144 रन से हराया दिया। फॉलोआन खेलते हुए असम 166 रन ही बना सका।
केरल बनाम बिहार- केरल ने बिहार को पारी और 169 रन से हरा दिया है।
यह भी पढ़ें- Ranji Round UP: तीन खिलाडियों ने जड़ी डबल सेंचुरी, विराट कोहली फेल; रहाणे-पुजारा शतक से चूके
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।