विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trophy Round-up: हर्ष दुबे का ऐतिहासिक करिश्मा, एक ही पारी में झटके 9 विकेट; मोहम्मद शमी ने भी दिखाया जलवा

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:16 PM (IST)

रणजी ट्रॉफी के चौथे दौर में पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां विदर्भ के हर्ष दुबे ने ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी-हर्ष दुबे

मोहम्मद शमी-हर्ष दुबे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के चौथे दौर में सोवमार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश और बड़ौदा के बीच पहला दिन मिला-जुला रहा। पहले व दूसरे सत्र में बड़ौदा के बल्लेबाजों का दबदबा रहा, फिर अंतिम सत्र में स्पिनरों की फिरकी के कमाल से उप्र ने कुछ वापसी की।

बड़ौदा के सलामी बल्लेबाज ध्रुव पटेल (124), शाश्वत रावत (47) और मितेश पटेल (49) ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी टीम को छह विकेट के नुकसान पर 269 रन तक पहुंचाया। अंतिम सत्र में उत्तर प्रदेश ने करन तीन व कार्तिक के दो विकेट लिए। अब मंगलवार को मैच के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों का लक्ष्य बड़ौदा को 300 से पहले रोकने पर रहेगा। बीसीसीआई की सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने भी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा।

अमन-नवदीप ने सर्विसेज पर लगाई लगाम

ग्रुप-डी में दिल्ली के गेंदबाजों ने पालम मैदान पर पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्विसेज की पहली पारी 266 रन पर समेट दी। दिल्ली की ओर से अमन चौधरी ने चार और नवदीप सैनी ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। हालांकि सर्विसेज की ओर से कप्तान आर पालीवाल (111) ने मोर्चा संभालते हुए शानदार अविजित शतकीय पारी खेली। दिल्ली की ओर से ऋतिक शोकीन ने भी दो विकेट लिए, जबकि देव लाकड़ा को एक सफलता मिली।

उत्तरखंड के आगे हरियाणा मुसीबत में

ग्रुप-डी में उत्तराखंड के विरुद्ध हरियाणा पहले दिन ही मुसीबत में फंस गया और उसकी पूरी टीम 153 रन पर ढेर हो गई। मयंक मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट अपने नाम किए। जवाब में उत्तराखंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट खोए 59 रन बना लिए थे। ग्रुप डी के ही एक अन्य मुकाबले में धर्मशाला में राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के बीच पहले दिन 20 विकेट गिरे। हिमाचल के 153 रन के जवाब में राजस्था ने 78 रन पर ढेर होकर फॉलोऑन खेलते हुए बिना विकेट के आठ रन बना लिए थे।

हर्ष के आगे मध्य प्रदेश 209 रन पर ढेर

ग्रुप-ए में स्पिनर हर्ष दुबे के 53 रन देकर नौ विकेट के दम पर विदर्भ ने पहले दिन मध्य प्रदेश को 209 रन पर समेट दिया। इसके जवाब में मेजबान विदर्भ ने दिन का खेल समाप्त होने तक 23 ओवर में चार विकेट पर 56 रन बना लिए थे। दिन के खेल के दौरान कुल 14 विकेट गिरे। मध्य प्रदेश की ओर से अथर्व महाजन ने सबसे अधिक 85 रन बनाए। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर नौ, जबकि ध्रुव शौरी 21 रन बनाकर खेल रहे थे। मध्य प्रदेश के स्पिनर कुमार कार्तिकेय ने तीन विकेट लिए।

बिहार के लिए स्नेहल कोंथाकर ने लगाया शतक

ग्रुप-ए के ही एक अन्य मुकाबले में गोवा ने स्नेहल कोथांकर (116) के शतक और अभिनव तेजराणा (73) के अर्धशतक से पहले दिन बिहार के विरुद्ध छह विकेट पर 288 रन बनाए। वहीं श्रीनगर में पुडुचेरी ने नेयन श्याम कंगायन (70) और मोहित काले (73) के अर्धशतक से जम्मू-कश्मीर के विरुद्ध छह विकेट पर 261 रन बनाए।

महाराष्ट्र ने बंगाल को 143 पर समेटा

ग्रुप-सी में तीन मैच जीतकर आ रही बंगाल टीम अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डेंस में महाराष्ट्र के आगे 143 रनों पर सिमट गई। बंगाल के छह बल्लेबाज दहाई अंक पर भी नहीं पहुंच पाए। विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। महाराष्ट्र के तनय सांघवी व प्रदीप दाधे ने तीन-तीन विकेट लिए। हालांकि खराब रोशनी व वर्षा के कारण निर्धारित ओवरों से पहले प्रथम दिन का खेल समाप्त होने तक महाराष्ट्र ने भी 21 रन पर अपने दो विकेट खो दिए थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लगातार दो गेंदों पर यह दोनों विकेट लिए।

सलिल के शतक से पंजाब मजबूत

ग्रुप बी में पंजाब ने पहले दिन आंध्र प्रदेश के विरुद्ध पांच विकेट 71 रन पर ही गंवा दिए, लेकिन इसके बाद मध्यम क्रम में सलिल अरोड़ा (नाबाद 111) और सनवीर सिंह (नाबाद 100) ने शानदार शतकों के दम पर पंजाब ने दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर ही 276 रन बनाकर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। आंध्र प्रदेश के कवुरी सैतेजा ने तीन विकेट लिए। वहीं ग्रुप बी में सिकंदराबाद में छत्तीसगढ़ ने पहले दिन हैदराबाद के विरुद्ध सात विकेट पर 279 रन बना लिए थे।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी, टीम इंडिया का सिरदर्द बढ़ा सकती है अनुभवहीन गेंदबाजी

यह भी पढ़ें- IPL नीलामी से पहले BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को दी राहत, रिटेंशन की डेडलाइन आगे बढ़ाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।