विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trophy: प्रियांश आर्या 199 पर हुए आउट, बडोनी ने लगाई सेंचुरी; दिल्ली के बल्लेबाजों ने की गुजरात की जमकर कुटाई

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:58 PM (IST)

दिल्ली के दो बल्लेबाजों प्रियांश आर्या और आयुष बडोनी ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। प्रियांश 199 रन पर आउट हुए। वहीं बडोनी 115 रन बनाकर नाबाद लौटे।

प्रियांश आर्या और आयुष बडोनी

प्रियांश आर्या और आयुष बडोनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पालम मैदान पर रणजी ट्राफी मुकाबले के पहले दिन दिल्ली के बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली। सार्थक रंजन के स्थान पर टीम में शामिल हुए सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या (199) दोहरे शतक से महज एक रन दूर रह गए।

कप्तान आयुष बडोनी ने शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दिल्ली ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में चार विकेट पर 381 रन बना लिए।

दिन का खेल पूरी तरह दिल्ली के नाम रहा और गुजरात के गेंदबाज बड़े स्कोर के सामने संघर्ष करते नजर आए। प्रियांश आर्या और बडोनी के बीच 234 रनों की मजबूत साझेदारी भी देखने को मिली।

प्रियांश की पारी ने गुजरात को किया बेहाल

प्रियांश आर्या ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। वह अपने दोहरे शतक से केवल एक रन दूर थे, तभी मानन हिंगराजिया की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

उनकी इस पारी ने दिल्ली को बड़े स्कोर की राह पर मजबूती से खड़ा कर दिया। वहीं कप्तान आयुष बडोनी ने भी जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की मुश्किलें बढ़ाईं।

उनकी पारी ने दिल्ली की रन गति बनाए रखने के साथ विकेटों के गिरने के बावजूद टीम को मजबूत आधार दिया। दिन का खेल खत्म होने तक आयुष बडोनी (115) और सुमित माथुर (0) अविजित लौटे।

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के बाद अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, कीवियों से हिसाब बराबर करना चाहेगा भारत; जानें दौरे की A टू Z जानकारी

यह भी पढ़ें- बनना चाहता था क्रिकेटर बन गया रग्बी प्लेयर, टीम इंडिया का रहा कप्तान; फिल्मों में भी कमाया नाम