PAK vs SL: पाकिस्तानी गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बैटर्स का सरेंडर, 98 रनों पर ऑलआउट हुई पूरी टीम
पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में श्रीलंका की टीम महज 98 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसमें पाकिस्तानी गेंदबाजों मोहम्मद अब्बास, रजाउल्लाह और आमिर जमाल ने तीन-तीन विकेट लिए।

पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को शर्मसार कर दिया और पूरी टीम को 98 रनों पर समेट दिया। मोहम्मद अब्बास, रजाउल्लाह और आमिर जमाल की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बैटर्स ने सरेंडर कर दिया।
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की किसी पारी में श्रीलंका का ये चौथा सबसे छोटा स्कोर है। वहीं ये श्रीलंका के टेस्ट इतिहास का 13वां सबसे छोटा स्कोर है। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ भी नहीं छू सके। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तानी टीम ने मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने तीन विकेट गंवाकर 121 रन बना लिए हैं।
श्रीलंका 98 रनों पर सिमटी
टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। श्रीलंका को पहला झटका छह रनों के स्कोर पर लगा। इसके बाद उनकी पूरी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने आग उगलती गेंदबाजी की और श्रीलंका के बल्लेबाज पिच पर अधिक समय तक टिक नहीं सके। 36 रनों के स्कोर पर ही श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।
कप्तान कुसल मेंडिस और सोनल दिनुशा ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं कर सके। मेंडिस 32 और दिनुशा 21 रन बनाकर आउट हो गए। इन दोनों के अलावा श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
पाकिस्तानी गेंदजबाजों का कमाल
रावलपिंडी की पिच आमतौर पर सपाट होती है और बल्लेबाजी के अनुकूल होती है। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। मोहम्मद अब्बास, रजाउल्लाह और आमिर जमाल को तीन-तीन विकेट मिले। उनके अलावा साकिब खान को भी एक सफलता मिली। इस तरह श्रीलंका की टीम को पाक ने 98 रनों पर समेट दिया।
पाकिस्तान की स्थिति मजबूत
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान मजबूत स्थिति में है। 98 रनों के जवाब में पाक ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, इसके बाद श्रीलंका ने वापसी की। तैयब आरिफ 46 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद मोहम्मद ताहा भी आठ रन ही बना सके। कप्तान बाबर आजम एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप रहे और आठ रन बनाकर आउट हो गए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। उन्होंने 23 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। अजान अवैस (46*) और नाइटवॉच मैन साकिब खान (2*) रन बनाकर खेल रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।