विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MS Dhoni IPL Salary: 2008 में 6 करोड़ से शुरुआत, संन्यास तक IPL सैलरी से कितना कमा चुके हैं 'कैप्टन कूल'

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:14 PM (IST)

MS Dhoni Total IPL Earnings: एमएस धोनी ने मंगलवार को आईपीएल से संन्यास का एलान किया। उन्होंने आईपीएल के 18 सीजन खेले और इस दौरान करोड़ों की कमाई की है।

एमएस धोनी

एमएस धोनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni IPL Earnings: आईपीएल 2008 में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़े थे। इसके बाद वे आईपीएल 2026 तक टीम का हिस्सा रहे और आईपीएल 2027 से पहले धोनी ने संन्यास का एलान कर दिया है। धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे। उन्हें आईपीएल के पहले सीजन में 6 करोड़ रुपए मिले थे और इसके बाद हर सीजन उनकी फीस बढ़ती रही।

धोनी की फीस एक समय बढ़कर 15 करोड़ हो गई थी, जो उनके आईपीएल करियर में सबसे अधिक थी। इसके बाद आईपीएल 2025 और 2026 में उन्हें फ्रेंचाइजी ने अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर 4 करोड़ में रिटेन किया था, जो उनके करियर की एक सीजन की सबसे कम फीस थी। उनके संन्यास के मौके पर आइए जानते हैं कि उन्होंने अब तक आईपीएल से कितनी कमाई की है? इसके अलावा उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है?

MS Dhoni ने करियर में IPL से की कितनी कमाई?

धोनी को आईपीएल 2008 में चेन्नई ने 6 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद 2011 में उनकी फीस में पहली बार बढ़ोत्तरी हुई और उन्हें प्रति सीजन 8.28 करोड़ रुपए मिलने लगे। 2014 में उनकी फीस में बड़ी बढ़ोत्तरी हुई और उन्हें प्रति सीजन 12.5 करोड़ रुपए मिलने लगे। 2017 तक माही इसी कीमत पर खेले। इसके बाद 2018 में उनकी फीस 15 करोड़ रुपए हो गई, जो उनके करियर की सबसे अधिक थी। 2021 तक उन्हें यही रकम मिलती रही। 2022 में उनकी फीस में कटौती हुई और फिर 12 करोड़ मिलने लगे। 2025 और 2026 में माही को 4 करोड़ रुपए मिले।

इस तरह से उन्होंने आईपीएल सैलरी से अपने पूरे करियर में 193.06 करोड़ रुपए की कमाई की है। वे अपने 18 सालों के करियर में 16 साल चेन्नई के लिए खेले और दो सीजन राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ खेले।

एमएस धोनी की नेटवर्थ

पूर्व भारतीय कप्तान क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा बिजनेस भी करते हैं। वे अलग-अलग कंपनियों में इन्वेस्ट भी करते हैं, जहां से माही कमाई करते हैं। धोनी के अगर नेटवर्थ की बात करें, रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लगभग एक हजार करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni IPL Retirement: अधूरा रह गया वो आखिरी वादा! एमएस धोनी ने चेन्नई के फैंस को 'धोखा' देकर लिया आईपीएल से संन्यास

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारतीय टीम की कप्तानी प्रधानमंत्री पद की तरह? शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।