विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: भारतीय टीम की कप्तानी प्रधानमंत्री पद की तरह? शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:32 PM (IST)

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कप्तानी के दबाव पर मजेदार जवाब दिया। गिल ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुन हर किसी की हंसी छूट जाए।

शुभमन गिल पर बड़ी जिम्मेदारी

शुभमन गिल पर बड़ी जिम्मेदारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर जिम्मेदारी है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को जीत दिलाएं। इस सीरीज से पहले गिल के सामने कप्तानी को लेकर ऐसा सवाल आया जिसके दो टूक जवाब ने सभी को हंसा दिया।

यह टेस्ट सीरीज दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में खेली जा रही है। ऐसे में न्यूजीलैंड स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित किए गए एक समारोह में गिल से ऐसा सवाल पूछा गया जिसका जवाब सुन हर कोई हंसने को मजबूर हो गया।

गिल ने कही दिल की बात

न्यूजीलैंड में एक प्रसिद्ध कहावत है कि वहां के प्रधानमंत्री का पद बहुत ज्यादा दबाव वाला नहीं है और उनसे ज्यादा दबाव तो देश की रग्बी टीम के कप्तान पर होता है। इसी को आधार बनाते हुए गिल से पूछा गया कि क्या भारतीय टीम के कप्तान के साथ भी ऐसा ही है और उनका काम देश के प्रधानमंत्री से भी ज्यादा दबाव वाला है?

इस सवाल के जवाब में गिल ने बहुत ही कम शब्द बोले, लेकिन जितने बोले उतने में सारी बात कह डाली। गिल ने कहा, "ज्यादा नहीं, आप बस जीतते रहिए।"

गिल का मतलब था कि अगर आप जीतते रहेंगे तो किसी तरह का कोई दबाव नहीं होगा, लेकिन हारते हैं तो फिर स्थिति बदल जाएगी।

नहीं है कोई बोझ

गिल से इसी कार्यक्रम में कप्तानी की विरासत को लेकर सवाल भी किया गया। टीम इंडिया की कप्तानी एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने की है। रोहित के बाद साल 2025 में गिल ने यह पद संभाला। गिल से पूछा गया कि क्या वह कभी इस विरासत के साथ आने वाली उम्मीदों का बोझ महसूस करते हैं? इस पर गिल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मेरे ऊपर किसी भी तरह की उम्मीदों का बोझ है। उन लोगों ने हमारे लिए रास्ता बनाया और अब हमारी बारी है कि हम उस पर चलकर दिखाएं और उनके अनुभव से सीख लें।"

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: केन विलियमसन की मदद से न्यूजीलैंड को पस्त करेंगे गिल, तैयार किया प्लान

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test Live Streaming: सुबह- सुबह मिलेगा टेस्ट का मजा! जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।