विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 1st Test Live Streaming: सुबह- सुबह मिलेगा टेस्ट का मजा! जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:27 AM (IST)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब टेस्ट की जंग होगी। टीम इंडिया ने टी20 और वनडे में तो जीत हासिल ...और पढ़ें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जानी है टेस्ट सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जानी है टेस्ट सीरीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 और वनडे के बाद अब बारी टेस्ट के धैर्य की है। क्रिकेट के इस सबसे लंबे और चुनौतीपूर्ण प्रारूप में भारत और न्यूजीलैंड टकराने जा रही हैं। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम होगी।

टीम इंडिया तो चाहेगी कि वह टी20 और वनडे की तरह टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमाए। हालांकि, न्यूजीलैंड में टेस्ट की चुनौती अलग ही होती है। यहां की पिचों पर लहराती लाल गेंद के सामने पहले भी कई बार भारतीय टीम घुटने टेक चुकी है। ऐसे में किसी भी लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज आसान नहीं रहने वाली है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग

कब से शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार 19 नवंबर से शुरू होगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस तीन बजे होगा।

किस चैनल पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच सोनी नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है।

किस एप पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: शुभमन गिल ने खोल दिया टीम इंडिया का बड़ा राज, प्लेइंग-11 को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा सबसे बड़ा झटका, मिचेल सैंटनर हुए बाहर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।