IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा सबसे बड़ा झटका, मिचेल सैंटनर हुए बाहर
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

मिचेल सैंटनर को लगी चोट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को अभी तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। उसके स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर सीरीज से बाहर हो गए हैं। सैंटनर चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए हैं।
सैंटनर का दाहिना हाथ फ्रैक्चर है जिसके चलते वह 19 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनको यह चोट भारत के खिलाफ खेले गए पांचवें वनडे में लगी थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी कर सैंटनर के बाहर होने की जानकारी दी।
अर्शदीप की गेंद पर लगी चोट
पांचवें वनडे में अर्शदीप सिंह द्वारा फेंके गए 37वें ओवर में सैंटनर को चोट लगी थी। फिजियो उन्हें देखने भी आए थे। इसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी थी। मैच के बाद उनका स्कैन हुआ था जिसमें फ्रैक्चर बताया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में उनके हिस्सा लेने के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी।
इस खिलाड़ी को मिली जगह
सैंटनर की जगह ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को टीम में शामिल किया गया है। वह आखिरी दो वनडे मैचों में टीम का हिस्सा थे और इंडिया-ए के खिलाफ भी अभ्यास मैच खेले थे जहां उन्होंने बल्ले से अच्छी फॉर्म दिखाई थी। वह अभी तक सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने यह मैच इसी साल मई में आयरलैंड के खिलाफ खेला था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।