विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत का न्‍यूजीलैंड में कैसा है टेस्‍ट रिकॉर्ड? 58 साल में केवल दो बार सीरीज जीतने में कामयाब हुई टीम इंडिया

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:29 PM (IST)

भारत ने पिछले 58 सालों में न्‍यूजीलैंड की सरजमीं पर 25 टेस्‍ट खेले, जिसमें केवल पांच में जीत मिली। भारत ...और पढ़ें

शुभमन गिल

शुभमन गिल

HighLights

  1. 19 नवंबर से शुरू होगी भारत-न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट सीरीज

  2. पहला टेस्‍ट मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा

  3. भारत के लिए दोनों टेस्‍ट जीतना बेहद जरूरी

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर 2026 से दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज होगा। पहला टेस्‍ट वेलिंगटन में खेला जाएगा। न्‍यूजीलैंड की टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत को पहले टेस्‍ट में चारों खाने चित करना चाहेगी।

वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम की कोशिश दोनों टेस्‍ट जीतकर आईसीसी विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में बने रहने की होगी। हालांकि, कीवी टीम के सामने यह काम आसान बिलकुल नहीं होगा।

भारतीय टीम का न्‍यूजीलैंड की सरजमीं पर रिकॉर्ड बहुत अच्‍छा भी नहीं है। ऐसे में 'गिल ब्रिगेड' को एड़ी-चोटी का जोर लगाकर कुछ करिश्‍मा करना होगा। चलिए गौर करते हैं कि भारतीय टीम का न्‍यूजीलैंड में टेस्‍ट रिकॉर्ड कैसा है?

10 सीरीज खेली

बता दें कि भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड में अब तक कुल 10 टेस्‍ट सीरीज खेली, जिसमें से केवल दो बार वो सीरीज जीतने में कामयाब रही। भारत ने सबसे पहले मंसूर अली खान पटौदी की कप्‍तानी में चार मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल की। इसके बाद उसे अगली सीरीज जीतने के लिए 41 साल का इंतजार करना पड़ा।

भारत ने 2009 में एमएस धोनी की कप्‍तानी में दूसरी बार न्‍यूजीलैंड में टेस्‍ट सीरीज जीती। तब भारत ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की थी। इसके अलावा न्‍यूजीलैंड का दबदबा रहा। बता दें कि भारत ने 10 में से 2 बार टेस्‍ट सीरीज जीती। न्‍यूजीलैंड ने 6 बार सीरीज जीती और दो बार सीरीज ड्रॉ पर समाप्‍त हुई।

मैचों का नतीजा

भारत ने 68 सालों में न्‍यूजीलैंड में 25 टेस्‍ट मैच खेले। इसमें से भारत ने केवल 5 जीत दर्ज की, जिसमें से 1968 में तीन जीत मिली। भारत ने जब आखिरी बार न्‍यूजीलैंड का दौरा किया, तब उसे व्‍हाइट वॉश झेलना पड़ा था। भारत का न्‍यूजीलैंड की धरती पर आंकड़ा अच्‍छा नहीं है और शुभमन गिल की कोशिश इसे सुधारने की होगी।

यह भी पढ़ें- 'यह बल्लेबाजों की सीरीज नहीं थी', न्यूजीलैंड को पटखनी देने के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुणगान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।