Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

PAK vs BAN Highlights: बारिश ने तोड़ा पाकिस्तान का सपना, बिना एक भी गेंद फेंके मैच हुआ रद

PAK vs BAN Live: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 9वां मैच में पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम का सामना बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम से होना था। हालांकि, बारिश के चलते यह मैच रद कर दिया। दोनों ही टीम टूर्नामेंट में 2-2 मैच हार चुकी हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

By Rajat Gupta Thu, 27 Feb 2025 04:07 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 9वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के चलते बिना एक भी गेंद फेंके मैच को रद कर दिया गया है। पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम का सामना बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम से होना था।

दोनों ही टीम टूर्नामेंट में 2-2 मैच हार चुकी हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। ऐसे में पाकिस्तान ऐसी पहली टीम बन गई है, जो टेस्ट टीम होकर होस्ट नेशन के तौर पर बिना एक भी मैच जीते टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।  

27 Feb 20254:07:01 PM
PAK vs BAN Live Score: मैच रद

 पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच रद कर दिया गया है। बारिश ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के सपनों पर पारी फेर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान पहली ऐसी टीम बन गई जो टेस्ट टीम होने के बाद भी चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं जीत सकी और बाहर हो गई।

27 Feb 20253:56:37 PM
PAK vs BAN Live Score: ओवर्स में कटौती शुरू

 रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में बूंदाबांदी जारी है, इसलिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच में अब ओवरों की संख्या कम हो रही है। मैदान अभी भी ढका हुआ है, इसलिए खेल के लिए उपलब्ध ओवरों की अंतिम संख्या का अभी तक आकलन नहीं किया जा सका है। जब यह सब रुक जाएगा और अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे, तभी हमें टीमों के लिए प्रत्येक पक्ष के लिए ओवरों की सही संख्या पता चल पाएगी। हालांकि, इसके लिए, बूंदाबांदी रुकनी चाहिए।

27 Feb 20253:44:22 PM
PAK vs BAN Live Score: बारिश तेज हो गई है

मैदान पर बारिश काफी तेज हो गई है और अब ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे यह मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाएगा।

27 Feb 20253:23:07 PM
PAK vs BAN Live Score: काले बादल मंडरा रहे हैं

आसमान में काले बादल मंडरा रहे हैं, कवर्स ने मैदान और कवर्स को पानी ने ढक रखा है, दोनों देशों के झंडे लहरा रहे हैं जो कि रावलपिंडी में तेज हवाओं और बारिश की तस्दीक कर रहे हैं।

27 Feb 20252:50:27 PM
PAK vs BAN Live Score Updates: फिर बारिश हुई शुरू

अंपायर्स को दोपहर 2:30 बजे मैदान का निरीक्षण करना था, लेकिन रावलपिंडी में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि अंपायर्स अगला निरीक्षण कितने बजे करेंगे? उम्‍मीद बढ़ रही है कि मैच में ओवर्स की कटौती होना संभव।

27 Feb 20252:10:34 PM
PAK Vs BAN Live Score: मैदान का निरीक्षण करेंगे अंपायर्स

पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच के लिए मैदान का निरीक्षण अंपायर्स दोपहर 2:30 बजे करेंगे।

27 Feb 20252:07:47 PM
PAK Vs BAN Live Score: गीली आउटफील्ड की वजह से टॉस में देरी

रावलपिंडी में बारिश रुक चुकी है और अब गीली आउटफील्ड की वजह से पाकिस्तान-बांग्लादेश के टॉस में देरी हो गई है।

27 Feb 20251:01:20 PM
PAK vs BAN Live Score Updates: क्‍या पाकिस्‍तान बचा पाएगा साख

पाकिस्‍तान की टीम आज बांग्‍लादेश के खिलाफ अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। मोहम्‍मद रिजवान के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन लीग स्‍टेज में लगातार दो मुकाबले गंवाने के कारण उसका सफर समाप्‍त हो गया। बांग्‍लादेश भी पाकिस्‍तान के खिलाफ कोई गलती नहीं करना चाहेगी और जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेना चाहेगी।

27 Feb 202511:43:16 AM
PAK Vs BAN Live Score: पाकिस्तान-बांग्लादेश की टीमें इस प्रकार-

बांग्लादेश- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद महमूदुल्लाह, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।

पाकिस्तान- बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (कप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।

27 Feb 202511:41:27 AM
Pak vs Ban Live Score: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के लिए ये मुकाबला जीतना अहम है, क्योंकि दोनों पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। अब ये मैच जीतकर दोनों अपनी लाज बचाना चाहेंगे। दोनों टीमों ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 39 वनडे मैच खेले हैं और उनमें से 34 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है।

27 Feb 20259:02:59 AM
PAK Vs BAN Live Score: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में पहली भिड़ंत

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की पहली भिड़ंत आज यानी 27 फरवरी को रावलपिंडी में होगी। बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो की नजरें आखिरी मैच में जीत हासिल करने पर होगी, जबकि पाकिस्तान की टीम भी आखिरी मैच में जीत का खाता खोलना चाहेगी। पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो चुकी है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us