विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS VS ENG: पंजाबी मुंडा ने मचाया धमाल, ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:53 PM (GMT+05:30)

इंग्लैंड ने पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य रखा था, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक गेंद शेष रहते टारगेट को हासिल कर लिया।   

निखिल चौधरी (P.C- ICC X)

निखिल चौधरी (P.C- ICC X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। शनिवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे भारतीय मूल के ऑलराउंडर निखिल चौधरी। निखिल चौधरी ने इस मैच में धमाकेदार पारी खेली। 
 
इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हैरी ब्रूक (28 बॉल में 65 रन) की धमाकेदार पारी से 20 ओवर में नौ विकेट पर 187 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस टारगेट को एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए निखिल चौधरी ने विस्फोटक अर्धशतक जड़ा. निखिल चौधरी ने 38 बॉल में 66 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल थे। निखिल चौधरी भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। वह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेल चुके हैं। पंजाब से ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने के बाद उन्होंने बिग बैश लीग में धमाकेदार प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।
 

मार्श- हार्पर ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत

 
188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क (01) का विकेट जल्दी गंवा दिया। मिचेल मार्श ने इसके बाद मोर्चा संभाला। मिचेल मार्श ने सैम हार्पर के साथ अर्धशतकीय (50) साझेदारी की। मार्श 37 रन (32 गेंद) और सैम हार्पर 32 रन (15 गेंद) बनाकर आउट हुए। 
 

निखिल चौधरी ने जड़ा अर्धशतक

 
मिचेल मार्श और सैम हार्पर का विकेट गिरने के बाद निखिल चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली. निखिल चौधरी ने तेजी से रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया मैच में बना रहा। निखिल चौधरी ने 32 बॉल में अर्धशतक लगाया। उन्होंने टिम डेविड (13 बॉल में 20 रन) के साथ 48 रन जोड़े। आखिरी चार ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 44 रन बनाने थे। 17वें ओवर में विल जैक्स ने दो विकेट लेकर मैच में रोमांच ला दिया। 18वें ओवर में निखिल चौधरी भी आउट हो गए। 
 

जैक एडवर्ड्स ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक जीत

आखिरी दो ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 रन बनाने थे। जैक एडवर्ड्स ने 11 बॉल में नाबाद 25 रन (एक चौके और दो छक्के) की पारी खेलकर 19.5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। आखिरी ओवर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे, पहली बॉल पर जैक एडवर्ड्स ने छक्का लगाया। इसके बाद सैम करन ने वापसी की। एडवर्ड्स ने ओवर की पांचवीं बॉल पर चौका लगाकर मैच को खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 24 नवंबर को खेला जाएगा। 

इंग्लैंड ने बनाए थे 187 रन 

 
इससे पहले इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने 28 बॉल में 65 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में चार चौके, छह छक्के शामिल थे। ब्रूक के अलावा टॉम बैंटन ने 22 बॉल में 39 रन और जॉर्डन काक्स ने 20 बॉल में 27 रन बनाए। इंग्लैंड ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 187 रन बनाए. जैक एडवर्ड्स और निखिल चौधरी ने दो-दो विकेट चटकाए. 
 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारतीय बल्लेबाज बरसे तो पिच का रोना रोने लगे न्यूजीलैंड के कोच, कहा- ऐसा तो सोचा ही नहीं था

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।