Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranji Trophy Final: ताश के पत्तों की तरह बिखरा विदर्भ का बैटिंग ऑर्डर, रहाणे-मुशीर ने ठोका अर्धशतक; मुंबई ने फाइनल मैच में कसा शिकंजा

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 06:33 PM (IST)

    दूसरे दिन विदर्भ ने 31 रन के स्कोर पर तीन विकेट से आगे खेलना शुरू किया। फर्स्ट इनिंग में विदर्भ की पूरी टीम महज 105 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पहली पारी के आधार पर 119 रन की बढ़त लेने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पृथ्वी शॉ महज 11 रन बनाकर यश ठाकुर की बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

    Hero Image
    Ranji Trophy 2024: फाइनल मैच में मुंबई ने कसा शिकंजा। फोटो क्रेडिट- बीसीसीआई एक्स

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मुकाबले का दूसरा दिन मुंबई के नाम रहा। पहली पारी में विदर्भ की पूरी टीम महज 105 रन बनाकर ऑलआउट हुई। दूसरी इनिंग में मुंबई ने दिन का खेल खत्म होने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 141 रन लगा दिए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुशीर खान अर्धशतकीय पारी खेलकर क्रीज पर डटे हुए हैं। मुंबई ने 260 रन की बढ़त ले ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    105 रन पर सिमटी विदर्भ की पारी

    दूसरे दिन विदर्भ ने 31 रन के स्कोर पर तीन विकेट से आगे खेलना शुरू किया। फर्स्ट इनिंग में विदर्भ की पूरी टीम महज 105 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम का कोई भी बैटर क्रीज पर टिककर मुंबई के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। विदर्भ की तरफ से यश राठौड़ ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि अथर्व तायडे ने 23 रन का योगदान दिया।

    ध्रुव शोरे और टीम के लिए इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। गेंदबाजी में मुंबई की ओर से धवन कुलकर्णी ने सिर्फ 15 रन खर्च करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं, शम्स मुलानी और तनुश कोटियन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

    यह भी पढ़ेंIPL के बाद अब T20 World Cup 2024 से बाहर होंगे Mohammed Shami? BCCI सचिव जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट

    मुंबई की शुरुआत रही खराब

    पहली पारी के आधार पर 119 रन की बढ़त लेने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पृथ्वी शॉ महज 11 रन बनाकर यश ठाकुर की बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। वहीं, भूपेन लालवानी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 18 रन बनाकर आउट हुए।

    रहाणे-मुशीर ने जमाया रंग

    हालांकि, इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुशीर ने मोर्चा संभाला। रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया, तो मुशीर ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। दिन का खेल खत्म होने तक रहाणे-मुशीर तीसरी विकेट के लिए 107 रन की पार्टनरशिप जमा चुके हैं। रहाणे 58 और मुशीर 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner