विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिचेल मार्श का तूफानी शतक 'बेकार', आखिरी ओवर में इंग्लैंड ने पलटी बाजी;सीरीज पर भी किया कब्जा

Published: Sun, 29 Nov 2026 06:25 PM (GMT+05:30)

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य रखा था। ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी।

सैम करन (P.C- England cricket X)

सैम करन (P.C- England cricket X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में धमाकेदार शतक लगाया, मगर उनका यह शतक भी काम नहीं आया। इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में सात रन से जीत दर्ज कर टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 की अजेय बढ़त मिल गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी। मिचेल मार्श ने 57 बॉल में 119 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में नौ चौके और नौ छक्के शामिल थे।

मिचेल मार्श ने अकेले लड़ी लड़ाई

182 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए अकेले मिचेल मार्श ने संघर्ष किया। मार्श को दूसरे छोर से कोई सहयोग नहीं मिला। जैक फ्रेजर मैक्गर्क खाता भी नहीं खोल सके। सैम हार्पर (18), निखिल चौधरी (12) और टिम डेविड (12) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। हालांकि मार्श ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में बनाए रखा। मिचेल मार्श ने 49 बॉल में टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा शतक लगाया।

आखिरी ओवर में हेनरी क्रोकोम्बे ने पलटी बाजी

आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 12 रन बनाने थे और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद थे। हेनरी क्रोकोम्बे ने आखिरी ओवर की पहली तीन बॉल पर सिर्फ तीन सिंगल दिया। ओवर की चौथी बॉल पर क्रोकोम्बे ने मिचेल मार्श का विकेट हासिल किया। पांचवीं बॉल पर नए बल्लेबाज जोएल डेविस भी बिना खाता खोले आउट हो गए। ओवर की आखिरी बॉल पर एडम जंपा सिर्फ एक रन बना सके। हेनरी क्रोकोम्बे ने आखिरी ओवर में सिर्फ चार रन दिए और दो विकेट हासिल किए।

सैम करन की पारी से इंग्लैंड ने बनाए 181 रन

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते खराब शुरुआत की। इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। फिल साल्ट (07), एन्यूरिन डोनाल्ड (07), हैरी ब्रूक (09) और टॉम बैंटन (03) ने निराश किया। 32 रन के स्कोर पर इंग्लैंड ने चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद जॉर्डन कॉक्स (19 बॉल में 23 रन) और जेम्स कोल्स (29 बॉल में 33 रन) ने उपयोगी पारी खेली। सैम करन ने आखिरी के ओवर्स में तेजी से रन बनाए। सैम करन ने अर्धशतक लगाया और 28 बॉल में नाबाद 50 रन बनाए। लियाम डॉसन ने 14 बॉल में 23 रन और जेमी ओवरटन ने नौ बॉल में नाबाद 20 रन की पारी खेली, जिससे इंग्लैंड की टीम ने शुरुआती झटके से वापसी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें- 'इसके लिए हिम्मत चाहिए', आकाश दीप की जगह सिराज को सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल नहीं करने पर गंभीर पर पूर्व क्रिकेटर ने कसा तंज

यह भी पढ़ें- विनोद कांबली को मिला बड़ा सहारा, इलाज का पूरा खर्चा उठाएंगे एकनाथ शिंदे

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।