'इसके लिए हिम्मत चाहिए', आकाश दीप की जगह सिराज को सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल नहीं करने पर गंभीर पर पूर्व क्रिकेटर ने कसा तंज
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आकाश दीप की जगह मोहम्मद सिराज को कन्कशन सब्स्टीट्यूट न बनाने पर मुनाफ पटेल ने गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है।

मोहम्मद सिराज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आकाश दीप की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। अनुभवी मोहम्मद सिराज को सब्स्टीट्यूट के तौर पर भी जगह नहीं मिलने पर पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।
पटेल ने सिराज को शामिल नहीं किए जाने पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब हो कि सिराज ने पिछले कुछ सालों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें वनडे सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया था लेकिन प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिली। अब दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्हें मौका नहीं मिला और इस पर पटेल नाराज हो गए और उन्होंने तंज कसा है।
मुनाफ पटेल ने कसा तंज
मोहम्मद सिराज को सब्स्टीट्यूट के तौर पर भी शामिल नहीं किए जाने के बाद मुनाफ पटेल नाराज हो गए। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "इतनी आलोचना और दबाव के बावजूद भी आकाश दीप की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल कर मोहम्मद सिराज को साइडलाइन कर दिया गया। इसके लिए मैनेजमेंट को 21 तोपों की सलामी। ऐसे कड़े फैसले लेने के लिए असली हिम्मद और मजबूत सोच होनी चाहिए।"
कृष्णा की अगर बात करें, तो उन्होंने पहले टेस्ट मैच में कुछ ऐसा प्रदर्शन नहीं किया था, जिसकी वजह से उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलती। पहली पारी में वे सिर्फ एक विकेट ले सके, जहां 100 रन खर्च किए थे। हालांकि, दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट लिए लेकिन वो मैच ड्रॉ रहा। ऐसे में गावस्कर ने भी इस फैसले की आलोचना की।
सुनील गावस्कर ने भी दी राय
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी इसको लेकर अपनी राय दी। उन्होंने टी ब्रेक के दौरान ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए सिराज को खिलाने की वकालत की। गावस्कर ने कहा, "सिराज को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में लाया जाना चाहिए था। अगर आप फ्रेश पैरों की बात करते हैं, तो उनके पैर अभी फ्रेश हैं क्योंकि वे इस दौरे पर एक भी मैच नहीं खेले हैं।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।