विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूजीलैंड के खिलाफ रफ्तार में कमी के कारण संघर्ष कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह? सुनील गावस्कर ने दिया वापसी का 'गुरुमंत्र'

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:38 PM (IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की रफ्तार में कमी देखी गई, जिससे उनकी फॉर्म पर सवाल उठे। सुनील गावस्कर ने कहा कि 30 की उम्र में बुमराह की गति कम हो सकती है, लेकिन 135 किमी/घंटा पर भी वे प्रभावशाली रहेंगे।

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दिग्गज भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पुराने अंदाज में नहीं दिखे। उन्हें 292 गेंदों बाद कोई सफलता मिली, जिससे उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठे। इसके अलावा बुमराह की पेस भी कम दिखी, जिससे ये भी सवाल उठने लगे कि क्या वे अपनी पुरानी पेस पर वापस आएंगे?

पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बुमराह की पेस को लेकर बात की है। उन्होंने माना है कि बुमराह अब ऐसी उम्र में प्रवेश कर रहे हैं, जहां उनकी गति कम हो सकती है। हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि बुमराह कम गति के बावजूद प्रभावशाली रह सकते हैं। गौरतलब हो कि बुमराह ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में चार विकेट लिए थे लेकिन दूसरी पारी में एक भी सफलता नहीं मिली थी। यही नहीं उन्होंने दूसरे मैच में छह प्रतिशत गेंदें ही 140 या फिर उससे अधिक की गति से डाली।

सुनील गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की बात

दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए गावस्कर ने कहा, "मुझे लगता है कि ये वही बुमराह है, जिसे हम आगे और अधिक देखेंगे। वो 30 के उम्र की शुरुआत में है। इस वजह से आप जानते हैं कि वो और तेज नहीं होने वाले हैं, ये तो बिल्कुल पक्का है।"

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "सवाल ये है कि बस कि क्या वो इसे लगभग 135 तक ले सकता है। 140 के गति की गेंदें अब हमें बहुत कम देखने को मिलेंगी। बस हमें यही देखना है कि वो क्या 135 तक बरकरार रख सकते हैं। वे इस गति पर भी काफी शार्प रहेंगे और अगर मूवमेंट मिलती है, तो बल्लेबाजों के लिए वो और खतरनाक होंगे।"

भारत के लिए मुश्किल होगा मुकाबला

क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 243 रनों की बढ़त बनाए रखी है। भारत पहली पारी में 246 रनों पर सिमट गया था, जिससे कीवी टीम 110 रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबानों ने तीन विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। ऐसे में अगर टीम इंडिया को मुकाबले में वापसी करनी है, तो कीवियों को 350 तक रोकना होगा और फिर शानदार बल्लेबाजी कर मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी।

यह भी पढ़ें- 'धोनी ने गुस्से में फाड़ दी थी फुटबॉल', अंबाती रायडू ने सुनाया माही के जीवन का ऐसा किस्सा जिस पर नहीं होगा यकीन

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: पहली बार विदेश आए माता-पिता को ध्रुव जुरैल ने दिया तोहफा, न्यूजीलैंड में किया सपना पूरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।