विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: पहली बार विदेश आए माता-पिता को ध्रुव जुरैल ने दिया तोहफा, न्यूजीलैंड में किया सपना पूरा

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:10 PM (IST)

ध्रुव जुरैल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 88 रन बनाकर भारत को संकट से निकाला और इस पारी को 'सपने के सच होने जैसा' बताया। 

ध्रुव जुरैल ने खेली अर्धशतकीय पारी

ध्रुव जुरैल ने खेली अर्धशतकीय पारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में संकट से निकालने वाले ध्रुव जुरैल इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्होंने अपने माता-पिता के सामने शानदार पारी खेली। जुरैल ने 88 रन बनाते हुए भारत को 246 रनों तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया।

न्यूजीलैंड ने दिन का अंत दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 133 रनों के साथ किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने भारत पर 243 रनों की बढ़त ले ली है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे। टीम इंडिया इस स्कोर की बराबरी नहीं कर सकी। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड 110 रनों की बढ़त लेकर उतरी थी।

'सपने के सच होने जैसा'

भारतीय टीम का एक समय 150 के पार जाना मुश्किल दिख रहा था, लेकिन जुरैल ने विकेट पर पैर जमाए और भारत को आगे ले गए जिससे न्यूजीलैंड टीम को ज्यादा बड़ी बढ़त नहीं मिली। यह जुरैल का सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में पहला अर्धशतक है। मैच के बाद जुरैल ने कहा कि सेना देशों में अर्धशतक जमाना सपने के सच होने जैसा है।

उन्होंने कहा, "सेना देशों में खेलना और रन बनाना सपने के सच होने जैसा है। मेरे माता-पिता पहली बार भारत से बाहर आए हैं। उनके सामने अच्छा स्कोर करना मेरे लिए शानदार है।"

ये है राज

जुरैल ने कई बार पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी की है और भारत को मुश्किल स्थिति में से निकाला है। पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर जुरैल ने कहा, "मैं कोशिश करता हूं कि पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए उन्हें आत्मविश्वास दे सकूं। जब टीम को जरूरत होती है तब रन करके अच्छा लगता है।"

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल का ये कैच नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा! हवा में उड़कर लपकी गेंद, Video हो गया वायरल

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह को 292 गेंदों के बाद मिली सफलता, टॉम लैथम के विकेट उड़ा किया मजेदार कमेंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।