विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल का ये कैच नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा! हवा में उड़कर लपकी गेंद, Video हो गया वायरल

Published: Sun, 29 Nov 2026 01:55 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक हैरतअंगेज कैच लपका। इस कैच का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। 

यशस्वी जायसवाल ने लपका शानदार कैच

यशस्वी जायसवाल ने लपका शानदार कैच

HighLights

  1. यशस्वी जायसवाल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

  2. न्यूजीलैंड ने भारत पर ली 243 रनों की बढ़त

  3. ध्रुव जुरैल ने बनाए 88 रन 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम की फील्डिंग की काफी आलोचना हो रही है। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर कैच टपकाए। हालांकि, तीसरे दिन रविवार को यशस्वी जायसवाल ने जो कैच लपका है उसने सभी को हैरान कर दिया। यशस्वी ने शानदार कैच लपक खतरनाक दिख रहे डेवन कॉन्वे को पवेलियन भेजा।

कॉन्वे ने अर्धशतकीय पारी खेली और 51 रन बनाए। उनकी इस पारी के बूते न्यूजीलैंड ने दिन का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 133 रनों के साथ किया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने भारत पर 243 रनों की बढ़त ले ली है।

यशस्वी का हैरतअंगेज कैच

न्यूजीलैंड की टीम दिन के दूसरे सेशन में अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी। जसप्रीत बुमराह ने पहले टॉम लैथम और फिर आखिरी सेशन में हेनरी निकल्स को पवेलियन भेज कीवी टीम को झटके दे दिए थे। इस बीच कॉन्वे ने पैर जमा लिए थे और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया था। इसी दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वॉशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी पर लगाया। सुंदर ने कॉन्वे को बांधने की कोशिश की जिसमें सफल भी रहे। इसके बाद कॉन्वे ने सुंदर के एक ओवर में ड्राइव खेलना चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर प्वाइंट की तरफ गई। बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े यशस्वी ने भागते हुए अपने बाईं तरफ डाइव मारी और हवा में ही गेंद को लपक लिया।

यशस्वी का यह कैच देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनकी टीम के साथियों को ही यकीन नहीं हुआ और सभी ने भागकर यशस्वी को गले लगा लिया। वहीं, कॉन्वे को भी यकीन नहीं हो रहा था ये कैच कैसे हो सकता है। वह 97 गेंदों पर छह चौके मार 51 रन बनाकर पवेलियन लौट लिए।

्े

ऐसा रहा दिन

भारत ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 116 रनों के साथ की थी। दिन की शुरुआत में ही उसने अंशुल कंबोज का भी विकेट खो दिया था। उसका 150 के पार जाना भी मुश्किल लग रहा था। तभी ध्रुव जुरैल ने विकेट पर पैर जमाए 88 रनों की शानदार पारी खेल भारत को 246 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, न्यूजीलैंड पर अभी भी 110 रनों की बढ़त थी जिसे उसने दिन का खेल खत्म होने तक 243 रनों तक पहुंचा दिया। जुरैल 170 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से शानदार पारी खेलने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह को 292 गेंदों के बाद मिली सफलता, टॉम लैथम के विकेट उड़ा किया मजेदार कमेंट

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: बल्लेबाजों के संघर्ष के बीच चमके ध्रुव जुरैल तो गेंदबाजों ने भारत की उम्मीदों को रखा जिंदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।