विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'धोनी ने गुस्से में फाड़ दी थी फुटबॉल', अंबाती रायडू ने सुनाया माही के जीवन का ऐसा किस्सा जिस पर नहीं होगा यकीन

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:50 PM (GMT+05:30)

अंबाती रायडू ने एमएस धोनी के गुस्से का एक अनसुना किस्सा साझा किया है, जिसमें धोनी ने न्यूजीलैंड दौरे पर एक फुटबॉल मैच के दौरान कैंची से फुटबॉल फाड़ दी थी। 

एमएस धोनी ने गुस्से में फाड़ दी थी फुटबॉल

एमएस धोनी ने गुस्से में फाड़ दी थी फुटबॉल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी की गिनती दुनिया के सबसे शांत कप्तानों में होती है। वह बहुत ही कम अपना आपा खोते दिखे हैं। फैंस यह सोच भी नहीं सकते कि धोनी को गुस्सा आता होगा। हालांकि, लंबे समय तक उनके साथ खेलने वाले अंबाती रायडू ने धोनी के गुस्से का एक हैरान करने वाला किस्सा साझा किया है। रायडू ने बताया कि धोनी को एक बार इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने फुटबॉल फाड़ दी थी।

धोनी ने हाल ही में आईपीएल से संन्यास का एलान किया है। रायडू उनके साथ टीम इंडिया में भी खेले और चेन्नई सुपर किंग्स में भी। रायडू ने अपना आखिरी आईपीएल चेन्नई के लिए ही खेला था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए।

नहीं होगा यकीन

अंबाती रायडू ने कहा कि धोनी एक बार इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने फुटबॉल फाड़ दी थी। रायडू ने यह मामला न्यूजीलैंड दौरे के बताया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा, "मैं इस पक्के तौर पर कह सकता हूं कि आपने यह कहानी नहीं सुनी होगी। एक बार न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस सेशन में हम फुटबॉल खेल रहे थे। मैच काफी रोमांचक हो गया था। हालत यह थी कि हर कोई बहस कर रहा था और लड़ाई भी। दो भागों में ग्रुप बंट गया था और हम एक-दूसरे पर चिल्ला रहे थे।"

रायडू ने कहा कि धोनी को मानना था कि ड्रेसिंग रूम का माहौल हमेशा सकारात्मक होना चाहिए और इसमें नकारात्मकता नहीं होनी चाहिए। उनको फुटबॉल मैच में आक्रामकता अच्छी नहीं लगी। उन्होंने कहा, "धोनी का हमेशा से मानना रहता है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल पॉजिटिव होना चाहिए, उर्जा से भरपूर होना चाहिए और नकारात्मक्ता नहीं होनी चाहिए। फुटबॉल मैच में माहौल गर्म होता देख उन्हें अच्छा नहीं लगा।"

हर कोई रह गया हैरान

रायडू ने बताया कि माहौल गर्म होता दिख धोनी ने कैंची से फुटबॉल ही फाड़ दी और यह देख हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने कहा, "इसलिए उन्होंने गेंद को लिया और कैंची से काट दिया और तुकड़े कर फेंक दी। हर कोई उन्हें देख रहा था क्योंकि किसी ने धोनी को पहले इस तरह से नहीं देखा था। कोई भी इसमें शामिल नहीं होना चाहता था और इसलिए सभी चुपचाप रहे। किसी ने भी एक शब्द तक नहीं कहा।"

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान, किस पोजिशन पर आया 'हिटमैन' रोहित शर्मा का नाम

यह भी पढ़ें- 'समय आ गया था', एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर ईशान किशन ने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।