'समय आ गया था', एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर ईशान किशन ने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन
एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास पर ईशान किशन ने प्रतिक्रिया दी है। ईशान ने कहा कि उन्होंने युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
-1795504774580_m.webp)
एमएस धोनी के आईपीएल संन्यास पर ईशान किशन ने दिया बयान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में शुमार और चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल की सबसे सफल टीमों में खड़ा करने वाले एमएस धोनी ने कुछ दिन पहले आखिरकार आखिरी अलविदा भी कह दिया। उन्होंने आईपीएल से संन्यास का एलान कर दिया था। उनके ही राज्य झारखंड से आने वाले ईशान किशन ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ईशान भी धोनी की तरह झारखंड से आते हैं और विकेटीकपर-बल्लेबाज हैं। वह भारत की टी20 टीम के नियमित सदस्य हैं। हाल ही में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में भी टीम का हिस्सा थे। ईशान ने कहा है कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट को काफी कुछ दिया है।
'समय आ गया था'
पटना एयरपोर्ट पर उतरे ईशान ने मीडिया से बात करते हुए धोनी को लेकर कहा कि उन्होंने युवा खिलाड़ियों को काफी प्रेरित किया है। ईशान ने कहा, "उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है, मुझे पता है, समय आ गया था। उन्हें लगा कि यह सही समय है, लेकिन अहम बात यह है कि हम सभी समझते हैं कि उन्होंने क्रिकेट को क्या दिया है। वह कैसे खेले। उन्होंने कितने युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया, यह काफी अहम चीज है।"
उन्होंने कहा, "जाहिर सी बात है कि जब उन्होंने संन्यास का फैसला किया तो हर कोई दुखी था। उन्होंने जो देश के लिए किया उसने कई लोगों को खुशी दी है। कुछ ही खिलाड़ी होते हैं जो ऐसा कर पाते हैं।"
पांच बार बनाया चैंपियन
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 में आईपीएल जीता था और यह सभी खिताब धोनी की कप्तानी में आए थे। इसके अलावा धोनी भारत के भी सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने दो वर्ल्ड कप जीते हैं। साल 2007 में भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप धोनी की कप्तानी में ही जीता था और फिर 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भी धोनी की कप्तानी में जीता था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।