विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL की तरह इंटरनेशनल मैचों में भी होगी बल्ले की स्पेशल जांच, ICC ने कर ली तैयारी

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:47 AM (IST)

आईसीसी आईपीएल के बल्ले जांच नियम को अंतरराष्ट्रीय मैचों में लागू करने पर विचार कर रहा है। सौरव गांगुली की अध्यक्षता वाली क्रिकेट कमेटी ने इसे हरी झंडी दे दी है।

आईपीएल में होती है बल्ले की जांच

आईपीएल में होती है बल्ले की जांच

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बीसीसीआई एक नया नियम लेकर आया था। इस नियम के तहत बल्लेबाज को क्रीज पर पैर जमाने से पहले अपना बल्ला चैक कराना होता है। अंपायर यह काम करते हैं। अब यह नियम इंटरनेशनल मैचों में भी दिखाई दे सकता है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) इस बारे में विचार कर रहा है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की अध्यक्षता वाली आईसीसी की क्रिकेट कमेटी को इस नियम के लिए मुख्य कार्यकारी समिति की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। बाली में हाल ही में हुई बैठक में इसे लेकर फैसला हुआ है।

इस तरह होगी जांच

आईपीएल में अंपायरों के पास एक खांचा होता है। अगर बल्लेबाज का बल्ला इसमें से पार कर गया तो वह उसका इस्तेमाल कर सकता है नहीं तो उसे बल्ला बदलना होता है। जब तक बल्लेबाज का बल्ला उस खांचे में से पार नहीं होता वह बल्ला उपयोग में नहीं लिया जा सकता। मैच से एक दिन पहले भी यह होता है, लेकिन बल्लेबाजों के पास कई सारे बैट होते हैं इसलिए बल्लेबाजी करने आए बल्लेबाज को क्रीज पर जाने से पहले अंपायर रोककर उसका बल्ला चैक करते हैं।

इंटरनेशनल मैचों में भी ऐसी व्यवस्था लाई जाने वाली है जब बल्लेबाजों के बल्ले को अचानक से जांचा जाएगा। अंपायर बल्लेबाजों से एक खांचे के अंदर से बैट को पार कराने को कहेंगे। अंपायरों को इस बारे में समझा दिए जाएगा उसके बाद इसे मैदान पर लागू किया जाएगा।

इस कारण लिया फैसला

क्रिकेट की नियामक संस्था एमसीसी के नियमों के मुताबिक, बल्ले की मोटाई 1.56 इंच और गहराई 2.64 इंच तक होनी चाहिए, जबकि चौड़ाई 4.25 इंच तक होनी चाहिए। हाल के समय में छक्कों की बढ़ती तादाद के चलते बल्ले के साइज को लेकर काफी सवाल उठते रहे हैं। संभवतः इसी को देखते हुए यह नियम लाने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 'सलाइवा क्यों यूज नहीं कर सकते?' शुभमन गिल ने गेंदबाजों के लिए उठाई आवाज; ICC से लगाई गुहार

यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर कॉलम: सचिन तेंदुलकर के काफी करीब हैं धोनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।