विनोद कांबली को मिला बड़ा सहारा, इलाज का पूरा खर्चा उठाएंगे एकनाथ शिंदे
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है और उन्हें लंबे समय तक इलाज की जरुरत है।

विनोद कांबली (P.C- Eknath Shinde X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के इलाज को लेकर बड़ी पहल की है। एकनाथ शिंदे ने विनोद कांबली के इलाज का पूरा खर्चा उठाने का वादा किया है। विनोद कांबली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है और उन्हें लंबे समय तक इलाज की जरुरत है।
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली शनिवार को अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास नंदनवन पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट, दोनों बच्चे और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पिच क्यूरेटर नदीम मेमन भी शामिल थे। एकनाथ शिंदे ने इस मुलाकात के दौरान उनकी पूरी मदद का भरोसा दिया।
ठाणे के जुपिटर अस्पताल में होगा इलाज
एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया पर विनोद कांबली के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कहा कि पूर्व क्रिकेटर के दिमाग में खून का थक्का जम गया है. इससे उन्हें बार-बार स्ट्रोक आने का खतरा है। वह याददाश्त कमजोर होने सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिनके लिए लंबे समय तक इलाज की जरूरत है। एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि विनोद कांबली का इलाज ठाणे के जुपिटर अस्पताल में कराया जाएगा।
📍 #मुंबई | माजी भारतीय क्रिकेटपटू विनोद कांबळी आणि त्यांच्या कुटुंबियांनी आज नंदनवन या शासकीय निवासस्थानी येऊन माझी सदिच्छा भेट घेतली. विनोद कांबळी यांच्या मेंदूमध्ये रक्ताची गाठ झाल्याने त्यांना वारंवार ब्रेन स्ट्रोक येण्याचा धोका निर्माण झाला आहे. या त्रासामुळे स्मरणशक्ती कमी होणे आणि इतर आरोग्यविषयक समस्यांचा त्यांना सामना करावा लागत आहे. या आजाराचा सामना करण्यासाठी प्रदीर्घ उपचारांची गरज असल्याचे त्याने यावेळी सांगितले. ठाण्यातील ज्युपिटर रुग्णालयात त्याच्यावर लागतील ते सर्व उपचार करून त्याला पूर्णपणे बरे करण्यात येईल तसेच त्याच्या दोन्ही मुलांची शैक्षणिक जबाबदारी देखील #शिवसेना पक्षाच्या वतीने घेऊन त्यांच्या शिक्षणात खंड पडू देणार नाही असे त्याला आणि त्याच्या कुटुंबियांना याप्रसंगी आश्वस्त केले. यावेळी विनोद कांबळी यांच्या पत्नी अँड्रिया हेविट, त्यांची मुले जीजस कांबळी आणि जोहाना कांबळी तसेच एमसीएचे जगविख्यात पीच क्युरेटर नदीम मेमन उपस्थित होते. #VinodKambli #Cricket #Shivsena #Mumbai #EknathShinde #Maharashtra @Shivsenaofc
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) November 28, 2026
बच्चों की पढ़ाई का भी खर्च उठाएंगे एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे ने विनोद कांबली के परिवार की आर्थिक मदद की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि उनके दोनों बच्चों जीसस कांबली और जोहाना कांबली की शिक्षा का खर्च भी उठाया जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।
विनोद कांबली का क्रिकेट करियर
विनोद कांबली ने भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 17 टेस्ट मैच में उनके नाम 1084 रन है। कांबली ने टेस्ट में चार शतक लगाए हैं। वहीं 104 वनडे इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 2477 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने दो शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।