क्या राजनीति की पिच पर डेब्यू करेंगे मोहम्मद शमी, बीजेपी अध्यक्ष से की मुलाकात; चुनाव लड़ने की भी चर्चा
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष कुंवर बासित अली के साथ मोहम्मद शमी की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के बाद अटकलों का दौर जारी है।

मोहम्मद शमी (P.C- PTI X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की राजनीति में एंट्री होने वाली है। मोहम्मद शमी ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितीन नवीन से मुलाकात की है, जिसके बाद इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। मोहम्मद शमी ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है।
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए आखिरी वनडे मैच खेला था। घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर आई इस तस्वीर के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज गेंदबाज अब राजनीति की पिच पर डेब्यू करने को तैयार हैं।
अल्पसंख्यक मोर्चे में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
मोहम्मद शमी की बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कराई। इस बात की अटकलें भी लगाई जा रही है कि उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चे में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
PHOTO | Indian cricketer Mohammed Shami met BJP National President Nitin Nabin. BJP Minority Morcha President Kunwar Basit Ali was also present during the meeting. (Source: Third Party) https://t.co/ztUf2OpUoj
— Press Trust of India (@PTI_News) November 29, 2026
क्या चुनाव भी लड़ेंगे मोहम्मद शमी ?
उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में चुनाव भी होने हैं। ऐसे में मोहम्मद शमी के चुनाव लड़ने को लेकर भी चर्चा तेज है। उन्हें बीजेपी के टिकट पर अमरोहा से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। मोहम्मद शमी मूल रूप से अमरोहा के रहने वाले हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात से पहले मोहम्मद शमी ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से भी मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
शानदार रहा है क्रिकेट करियर
मोहम्मद शमी का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। शमी ने टेस्ट में 229 और वनडे में 206 विकेट चटकाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 27 विकेट है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 103 मैच में उनके नाम 398 विकेट है। वहीं लिस्ट ए के 149 मैच में उन्होंने 283 विकेट लिए हैं। शमी आईपीएल में छह टीमों का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल के 132 मैच में उनके नाम 145 विकेट है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।