ENG vs AUS, 4th Test Day-4 Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए पांच विकेट
Eng vs Aus, Test 4 Day 3 Highlights: एशेज सीरीज 2023 का चौथा टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहा है। यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है।

Eng vs Aus, Test 4 Day 4 Highlights: एशेज सीरीज 2023 का चौथा टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है।
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं। वह अभी इंग्लैंड से 64 रन पीछे है। मिचेल मार्श 31 और कैमरून ग्रीन 3 रन बनाकर नाबाद लौटे।
चौथे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। वह अभी भी इंग्लैंड से 142 रन पीछे है। वहीं, तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली 384 रन से आगे खेली।
हैरी ब्रूक (61) और बेन स्टोक्स (51) ने अर्धशतक जड़े। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो 99 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 592 रन बनाए। हेजलवुड ने पांच विकेट चटकए।
इससे पहले दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 384 रन रहा। बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया पर इंग्लैंड की बढ़त अब तक 67 रन की हो चुकी है। जैक क्रॉली ने 189 रन की तूफानी पारी खेली। मोईन अली ने 54 रन तो जो रूट ने 84 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम को मजबूती दिलाई।
पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 317 रन पर सिमट गई थी। कंगारू टीम की तरफ से मार्नस और मिचेल मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। क्रिस वोक्स ने 5 विकेट लेकर कंगारू टीम की कमर तोड़कर रख दी थी। स्टुअर्ट ब्रॉड के खाते में भी दो सफलता आई थी।
ENG vs AUS प्लेइंग 11
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: बेन डकेट, जैक क्राउली, हैरी ब्रूक्स, जो रूट, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस, हेड, मिचेल मार्श, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड।
मिचेल मार्श और मार्नस लाबुशेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों बेहतरीन टच में दिख रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से अच्छी खबर है।
50 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 141 रन लगा दिए हैं। मार्नस लाबुशेन 59 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, तो मिचेल मार्श उनका 13 रन बनाकर साथ निभा रहे हैं।
Marnus Labuschagne gets to fifty, but he knows his job is far from done #Ashes
— cricket.com.au (@cricketcomau) July 22, 2023
मार्नस लाबुशेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से अभी लाबुशेन का क्रीज पर बने रहना बेहद आवश्यक है।
चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है और मार्नस लाबुशेन और मिचेल मार्श की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ओवरकास्ट कंडिशंस को देखते हुए लाबुशेन और मार्श को संभलकर खेलना होगा।
The captain is out 😍
— England Cricket (@englandcricket) July 22, 2023
Provided theres no further rain, play will start at 2.45pm. #EnglandCricket | #Ashes
बारिश थम चुकी है और आज के दिन में 59 ओवर का खेल खेला जाएगा। बारिश की वजह से बर्बाद हुए समय की भरपाई करने के लिए आज के दिन में आधे घंटे का एक्स्ट्रा खेल होगा।
चौथे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ गया है। लंच ब्रेक तक एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका है। उम्मीद कीजिए कि दूसरे सेशन में इंद्र देव कुछ मेहरबान हों, ताकि हम और आप बल्ले और गेंद के बीच जोरदार जंग देख सकें।
ओल्ड ट्रैफर्ड में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है और लग रहा है कि पहले सेशन का खेल बारिश की भेंट चढ़ जाएगा।
The update nobody wanted…
— England Cricket (@englandcricket) July 22, 2023
We’re going to be heavily delayed at Old Trafford as the rain is still falling in Manchester 🌧 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/LIwEfSIQy3
ओल्ड ट्रैफर्ड में जमकर बरसात हो रही है, जिसके चलते चौथे दिन का खेल टाइम पर शुरू नहीं हो पाएगा।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवा दिये हैं। पहले उस्मान ख्वाजा और फिर डेविड वॉर्नर पवेलियन लौटे। स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।
21 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का स्कोर- 68/2
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट जल्दी गंवा दिया है। उस्मान ख्वाजा मात्र 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें मार्क वुड ने विकेट के पीछे कैच करवाया।
14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का स्कोर- 39/1 वॉर्नर 22 और मार्नस लाबुशेन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 317 रन के बदले इंग्लैंड की पहली पारी 592 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह मेजबान टीम ने मैनचेस्टर में जारी चौथे टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी के आधार पर 275 रन की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है।
खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 2* और उस्मान ख्वाजा 10* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी इंग्लैंड के स्कोर से 263 रन पीछे है जबकि उसके सभी विकेट बचे हैं।
इंग्लैंड की पहली पारी का 9वां विकेट गिर गया है। जॉनी बेयरस्टो ने अर्धशतक जड़ दिया है। दूसरे सत्र का खेल जारी है। जेम्स एंडरसन बेयरस्टो का साथ दे रहे हैं।
103 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 549/9 बेयरस्टो 67 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड का आठवां विकेट गिर गया है। मार्क वुड को हेजलवुज ने आउट किया। जॉनी बेयरस्टो अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 189 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
96 ओवर के बाद इंग्लैंड की पहली पारी का स्कोर- 506/8 बेयरस्टो 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
जोश हेजलवुड ने पारी के 92वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दिलाई। हेजलवुड ने हैरी ब्रूक को डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर मिचेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया। ब्रूक के रूप में इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। उनकी जगह क्रिस वोक्स क्रीज पर आए हैं। इंग्लैंड ने खबर लिखे जाने तक 93 ओवर में 6 विकेट खोकर 486 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 27* और क्रिस वोक्स 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त 169 रन की हो चुकी है।
इंग्लैंड ने मैनचेस्टर टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। हैरी ब्रूक ने शानदार अर्धशतक जमाया और सीरीज में अपना तीसरा पचासा जमाया। इंग्लैंड ने खबर लिखे जाने तक 88 ओवर में 5 विकेट खोकर 462 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 55* और जॉनी बेयरस्टो 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त 145 रन की हो चुकी है।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल मैनचेस्टर में जारी है। इंग्लैंड की स्थिति इस समय बेहद मजबूत है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 85 ओवर में 5 विकेट खोकर 447 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 48* और जॉनी बेयरस्टो 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। बेन स्टोक्स 51 रन बनाने के बाद पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड की बढ़त 130 रन की हो चुकी है।