SA vs BAN: एकरमैन-मुल्डर ने ठोके शतक, साउथ अफ्रीका ने हासिल की विशालकाय लीड; बांग्लादेश पर मंडरा रहा पारी की हार का खतरा
मार्कस एकरमैन और वियान मुल्डर की शतकीय पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट पर शिकंजा कस लिया है। साउथ अफ्रीका की लीड 400 के पार हो गई है।
-1795576664752_m.webp)
मार्कस एकरमैन और वियान मुल्डर के शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मार्कस एकरमैन-वियान मुल्डर की शतकीय, वहीं टोनी डी जॉर्जी और मार्को यानसेन की अर्धशतकीय पारियों की वजह से साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन ही मैच पर शिकंजा कस लिया है। सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका की लीड 403 की हो गई है, जिसके बाद बांग्लादेश पर पारी की हार का खतरा मंडराता दिख रहा है।
साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट के नुकसान पर 494 रन बना लिए हैं। मार्को यानसेन और साइमन हार्मर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।
एकरमैन-मुल्डर का शतक
एकरमैन ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए जुबैर हमजा के साथ मिलकर 96 रनों की साझेदारी की। हमजा 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद एकरमैन को जॉर्जी का साथ मिला। जॉर्जी एक छोर संभालकर खेल रहे थे। वहीं दूसरी ओर एकरमैन टेस्ट में वनडे वाली पारी खेल रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 138 गेंदों में 150 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके और चार चौके लगाए।
एकरमैन के आउट होने के बाद जॉर्जी ने मैथ्यू ब्रीत्जके (20) और रायन रिकल्टन (20) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां निभाई। उन्होंने चौथे विकेट के लिए ब्रीत्जके के साथ 34 और पांचवें विकेट के लिए रिकल्टन के साथ 43 रन जोड़े।
जॉर्जी को इसके बाद वियान मुल्डर का साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। जॉर्जी सात चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद मुल्डर ने यानसेन के साथ मिलकर बांग्लादेशी गेंदबाजों की पिटाई शुरू की। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हुई। मुल्डर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हो गए।
यानसेन छह चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। उनके साथ साइमन हार्मर भी मैदान पर मौजूद हैं। दोनों टीम की लीड को 500 के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे। साउथ अफ्रीका यहां से बांग्लादेश को पारी से हराने को देखेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।