विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS vs ENG: डेब्यू मैच में बियर्डमैन के ऐतिहासिक 'छक्के' से ऑस्ट्रेलिया जीता, इंग्लैंड को पहले वनडे में मिली करारी शिकस्त

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:10 PM (IST)

डेब्यू पर महली बियर्डमैन के ऐतिहासिक प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पर्थ में खेले गए मुकाबले में करारी शिकस्त दी है।

ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत

ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

रायटर, पर्थ। आस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन ने अपने पदार्पण मैच ही छह विकेट झटककर सनसनी मचा दी। बियर्डमैन (6/24) की दमदार गेंदबाजी के दम पर शुक्रवार को इंग्लैंड की टीम 33.4 ओवर में महज 131 रन पर ढेर हो गई और आस्ट्रेलिया ने 23.3 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल करते हुए पहला वनडे मैच सात विकेट से अपने नाम किया।

तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग माने जाने वाले पर्थ स्टेडियम में पहला मैच खेलने उतरे बियर्डमैन ने इंग्लिश बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और छह विकेट झटके। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मिचेल मार्श ने शानदार 50 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया ने इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

बियर्डमैन का ऐतिहासिक प्रदर्शन

बियर्डमैन 1988 में टोनी डोडेमेड के बाद वनडे पदार्पण पर पांच विकेट लेने वाले पहले आस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी बने। तेज और उछाल भरी पिच पर बियर्डमैन के साथ स्पेंसर जॉनसन और जेवियर बार्टलेट ने भी इंग्लैंड पर दबाव बनाकर रखा।

स्पेंसर जॉनसन ने 42 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि जेवियर बार्टलेट को एक सफलता मिली। इंग्लैंड के प्रारंभिक बल्लेबाज बेन डकेट नौ और टाम बैंटन 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपना पहला वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन ने इंग्लैंड की पारी को तहस-नहस कर दिया।

उन्होंने शानदार लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए गेंद को बाहर की ओर स्विंग कराया। बियर्डमैन ने विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (एक), जो रूट (17) और जार्डन काक्स (दो) को कैच कराया।

इसके बाद सैम करन और लियाम डासन भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। बियर्डमैन ने अपना छठा विकेट जोफ्रा आर्चर (11) को आउट करके हासिल किया।

पदार्पण पर छह या उससे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी

विकेट

खिलाड़ी

बनाम

साल

7/21

चार्ली कैसल

ओमान

2024

6/16

कगिसो रबाडा

बांग्लादेश

2015

6/22

फिडेल एडवर्ड्स

जिंबाब्वे

2003

6/24

महली बियर्डमैन

इंग्लैंड

2026

6/52

लाइल रॉबर्टसन

कनाडा

2026

 

वनडे पदार्पण पर पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज

उम्र

गेंदबाज

बनाम

स्थान

साल

19 साल 75 दिन

तस्कीन अहमद

भारत

मीरपुर

2014

19 साल 285 दिन

मुस्तफिजुर रहमान

भारत

मीरपुर

2015

20 साल 46 दिन

कगिसो रबाडा

बांग्लादेश

मीरपुर

2015

21 साल 65 दिन

चरिथा बुद्धिका

जिंबाब्वे

शारजाह

2001

21 साल 74 दिन

महली बियर्डमैन

इंग्लैंड

पर्थ

2026

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।