विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेमी ओवरटन का 'पंजा', इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराया; सीरीज में 2-1 की बढ़त

Published: Fri, 27 Nov 2026 05:41 PM (IST)

इंग्लैंड की टीम ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। जेमी ओवरटन ने चार ओवर में एक मेडन के साथ 12 रन देकर पांच विकेट चटकाए। 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (P.C- England cricket X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (P.C- England cricket X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जेमी ओवरटन ने गेंद से कहर बरपाते हुए टी-20 इंटरनेशनल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्पेल फेंकते हुए पांच विकेट हासिल किए, जिससे इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की टीम ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई। बारिश की वजह से खेल में बाधा आई। इंग्लैंड की टीम को 16 ओवर में 93 रन का टारगेट मिला। इंग्लैंड की टीम ने इस टारगेट को 8.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

एन्यूरिन डोनाल्ड- जॉर्डन कॉक्स ने खेली विस्फोटक पारी

इंग्लैंड की टीम को एन्यूरिन डोनाल्ड ने एक बार फिर तूफानी शुरुआत दिलाई। एन्यूरिन डोनाल्ड ने 13 बॉल में 32 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल था। फिल साल्ट (05), हैरी ब्रूक (09) बड़ी पारी नहीं खेल सके। पांचवें ओवर में इंग्लैंड ने एन्यूरिन डोनाल्ड और हैरी ब्रूक का विकेट गंवाया। इसके बाद बारिश ने खेल रोका। बारिश बंद होने के बाद जॉर्डन कॉक्स और टॉम बैंटन ने तूफानी पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिलाई। जॉर्डन कॉक्स ने 14 बॉल में नाबाद 33 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं टॉम बैंटन भी 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

108 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की टीम

इससे पहले जेमी ओवरटन और लियाम डासन की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने सरेंडर कर दिया। सैम हार्पर (26), जेक फ्रेजर-मैकगर्क (22), निखिल चौधरी (19) और मिच ओवन (17) के अलावा कोई और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। जेमी ओवरटन ने चार ओवर में एक मेडन के साथ 12 रन देकर पांच विकेट चटकाए। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में पहला फाइव विकेट हॉल है। लियाम डासन को तीन सफलता मिली। जेमी ओवरटन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

 

यह भी पढ़ें- SA VS BAN: बांग्लादेश को तगड़ा झटका, डेंगू की चपेट में आया तेज गेंदबाज; टी-20 सीरीज से बाहर

यह भी पढ़ें- सिराज को बाहर करने पर भड़के मोहम्मद कैफ, मुनाफ पटेल का भी फूटा गुस्सा

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।