विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA VS BAN: बांग्लादेश को तगड़ा झटका, डेंगू की चपेट में आया तेज गेंदबाज; टी-20 सीरीज से बाहर

Published: Fri, 27 Nov 2026 05:10 PM (GMT+05:30)

साउथ अफ्रीका- बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच 10 दिसंबर से खेला जाना है। तेज गेंदबाज के बाहर होने से बांग्लादेश की परेशानी बढ़ गई है। 

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (P.C- BCB X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (P.C- BCB X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले बांग्लादेश को तगड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा डेंगू की चपेट में आया है। नाहिद राणा साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका- बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच 10 दिसंबर से खेला जाना है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने नाहिद राणा के डेंगू होने की पुष्टि की है। नाहिद राणा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। नाहिद राणा के प्लेटलेट काउंट में गुरुवार देर रात अचानक गिरावट हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

तीन हफ्ते से अधिक समय तक मैदान से दूर रहेंगे नाहिद राणा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक नाहिद राणा को पूरी तरह से ठीक होने में तीन हफ्ते से अधिक का समय लग सकता है। डेंगू की वजह से उनके स्वास्थ्य पर असर दिखेगा और वह कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में उनकी वापसी से फिलहाल कोई तारीख तय नहीं की गई है।

जुलाई में चोटिल हुए थे नाहिद राणा

नाहिद राणा को जुलाई में बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान ग्रेड टू साइड स्ट्रेन हुआ था। चोट की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे। नाहिद राणा के डेंगू होने से उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का इंतजार और बढ़ गया है।

टी-20 सीरीज का शेड्यूल

10 दिसंबर- पहला टी-20 मैच

12 दिसंबर- दूसरा टी-20 मैच

13 दिसंबर- तीसरा टी-20 मैच

 

यह भी पढ़ें- AUS vs ENG: जेमी ओवरटन के 'पंजे' ने खोल दी ऑस्ट्रेलिया की कलई, 108 रनों पर ढेर हुई टीम

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर होंगे नाथन लॉयन, सेलेक्टर्स को अब नहीं रहा 577 विकेट लेने वाले गेंदबाज पर भरोसा!

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।