विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS vs ENG: जेमी ओवरटन के 'पंजे' ने खोल दी ऑस्ट्रेलिया की कलई, 108 रनों पर ढेर हुई टीम

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:44 PM (IST)

ब्रिस्बेन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 108 रनों पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने 12 रन देकर पांच विकेट लेकर टीम को ध्वस्त किया, जो उनका पहला टी20 इंटरनेशनल पांच विकेट हॉल है।

जेमी ओवरटन ने लिए पांच विकेट

जेमी ओवरटन ने लिए पांच विकेट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ब्रिस्बेन के गाबा में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में बुरी तरह से ढह गई। टीम पूरे ओवर तक नहीं खेल पाई और महज 108 रनों पर ढेर हो गई। उसकी इस स्थिति के जिम्मेदार रहे तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन जिन्होंने पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कलाई खोल दी।

ओवरटन ने अपने कोटे के चार ओवरों में 12 रन देकर पांच विकेट लिए जिसमें से एक ओवर मेडन रहा। टी20 इंटरनेशनल में ओवरटन ने पहली बार एक पारी में पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने टीम के मध्य क्रम को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

डॉसन ने की शुरुआत

हालांकि, इंग्लैंड के लिए पहला विकेट गिराने की शुरुआत लियाम डॉसन ने की। उन्होंने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल मार्श की पारी का अंत कर दिया। मार्श सिर्फ 11 रन ही बना सके। मार्श के बाद डॉसन ने सैम हार्पर को अपना शिकार बनाया। इन दोनों विकेटों में भी ओवरटन का योगदान रहा। उन्होंने दोनों ही बल्लेबाजों के कैच लपके। हार्पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर जैक फ्रेसर मैक्गर्क को आउट कर ओवरटन ने अपना खाता खोला। यहां से फिर ओवरटन ने विकेटों की झड़ी लगा दी।

टिम डेविड (6), जोएल डेविस (3), निखिल चौधरी (19), बेन डुवारशुइस (0) के विकेट लेकर ओवरटन ने अपना पंजा पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने मैच में दो कैच भी लिए।

किया था निराश

इससे पहले ओवरटन ने सीरीज के शुरुआती दो मैचों में निराश किया था। उन्होंने मेलबर्न में खेले गए पहले टी20 मैच में 44 रन देकर एक विकेट लिया। इसके बाद दूसरे मैच में 28 रन देकर एक विकेट लिया। इन दोनों की कसर ओवरटन ने आज के मैच में पूरी कर ली।

यह भी पढ़ें- AUS VS ENG: एन्यूरिन डोनाल्ड ने मचाई तबाही, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह रौंदा

यह भी पढ़ें- AUS vs ENG: इंग्लैंड को दोहरा झटका, पहले ऑस्ट्रेलिया से मिली हार; अब स्टार ऑलराउंडर चोटिल होकर टी20 सीरीज से बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।