विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS VS ENG: एन्यूरिन डोनाल्ड ने मचाई तबाही, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह रौंदा

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:19 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 185 रन का टारगेट रखा था, इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य को महज 13.1 ओवर में हासिल कर लिया। 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (P.C - ICC X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (P.C - ICC X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एन्यूरिन डोनाल्ड (32 बॉल में 85 रन) की तूफानी पारी से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को मंगलवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के 185 रन के टारगेट को इंग्लैंड की टीम ने महज 13.1 ओवर में हासिल कर लिया। इंग्लैंड की टीम ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

टी-20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। दोनों देशों के बीच सीरीज का तीसरा मैच 27 नवंबर को खेला जाएगा।

एन्यूरिन डोनाल्ड- फिल साल्ट के बीच 151 रन की ओपनिंग साझेदारी

185 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को एन्यूरिन डोनाल्ड और फिल साल्ट की ओपनिंग जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 151 रन की साझेदारी हुई। एन्यूरिन डोनाल्ड 32 बॉल में 85 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में चार चौके और नौ छक्के शामिल थे। फिल साल्ट ने भी अर्धशतक लगाया। साल्ट ने 30 बॉल में 58 रन बनाए। साल्ट ने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए।

जोएल डेविस के एक ओवर में फिल साल्ट ने जड़े 31 रन

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोएल डेविस की फिल साल्ट ने जमकर धुनाई की। फिल साल्ट ने जोएल डेविस के एक ओवर में 31 रन जड़े। इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में फिल साल्ट ने चार छक्के और एक चौका के साथ कुल 31 रन बनाए। टॉम बैंटन ने आठ बॉल में नाबाद 26 रन (एक चौका, तीन छक्के) और कप्तान हैरी ब्रूक ने नौ बॉल में नाबाद 10 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को 6.5 ओवर शेष रहते जीत दिला दी। एन्यूरिन डोनाल्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन बनाए। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले निखिल चौधरी ने 45 रन (35 बॉल) की पारी खेली। उनके अलावा जोएल डेविस ने 25 बॉल में 39 रन और जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने 13 बॉल में 27 रन का योगदान दिया।

 

यह भी पढ़ें- 'वैभव ने तबाही मचा दी', सूर्यवंशी की पारी के फैन हुए कप्तान तिलक वर्मा

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने दोहरे शतक के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ध्वस्त किए कई बड़े कीर्तिमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।