AUS vs ENG: इंग्लैंड को दोहरा झटका, पहले ऑस्ट्रेलिया से मिली हार; अब स्टार ऑलराउंडर चोटिल होकर टी20 सीरीज से बाहर
इंग्लैंड को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब बाकी बचे हुए चार मैचों से उसका स्टार ऑलराउंडर चोट की वजह से बाहर हो गया है।

स्टार ऑलराउंडर टी20 सीरीज से बाहर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड अभी इस हार से उबर ही रहा था कि उसे एक बड़ा झटका लग गया है। स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स चोट की वजह से टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर सकती है।
जैक्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में गेंदबाजी करते वक्त हाथ में चोट लगी थी। जैक्स की गेंदबाजी पर बेन ड्वारशुईस ने तेज शॉट खेला था, जिसे कैच करने के प्रयास में गेंदबाज के हाथ में बॉल लग गई।
उस समय तस्वीर देखकर लगा था कि जैक्स को हाथ में गंभीर चोट लगी है। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए थे। जैक्स को देखकर लग रहा था कि वो काफी दर्द में है। उन्हें चोट की वजह से मैदान के बाहर जाना पड़ा था।
आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में इंग्लैंड को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में मैच जीतने के लिए 11 रनों की जरूरत थी।
इंग्लैंड की तरफ से सैम करन गेंदबाजी कर रहे थे। वो आखिरी ओवर में 11 रनों का बचाव नहीं कर पाए और इंग्लैंड को मुकाबला हारना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो भारतीय मूल के निखिल चौधरी रहे थे। दिल्ली में जन्मे इस खिलाड़ी ने जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन का मुजायरा पेश किया।
निखिल ने पहले गेंदबाजी में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में 38 गेंदों में 66 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अब मंगलवार, 24 नवंबर को क्वींसलैंड में होगा।
यह भी पढ़ें- 'बैट लगा है या नहीं', DRS को लेकर शुभमन गिल और आकाश दीप के बीच हुई मजेदार बातचीत; वीडियो हुआ वायरल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।