'बैट लगा है या नहीं', DRS को लेकर शुभमन गिल और आकाश दीप के बीच हुई मजेदार बातचीत; वीडियो हुआ वायरल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने 720 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक जड़े। मैच के दौरान शुभमन गिल और आकाश दीप के बीच डीआरएस को लेकर हुई मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शुभमन गिल-आकाश दीप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्ट में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेहमान भारत ने कमाल कर दिया। टीम इंडिया ने पहली पारी में ही 720 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। भारत के लिए केएल राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शतक लगाया। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने भले ही दो विकेट गंवाए लेकिन डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने मोर्चा संभाला।
भारत ने पहली पारी में 352 रनों की बड़ी लीड ली। इसके बाद जब कीवी टीम बैटिंग के लिए आई, तो आकाश दीप के ओवर में मजेदार बातचीत देखने को मिली। आकाश और भारतीय कप्तान शुभमन गिल के बीच डीआरएस को लेकर एक मेजदार बातचीत हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें गिल पूछते हुए दिखाई देते हैं- "बैट लगा है या नहीं।"
शुभमन गिल और आकाश दीप की बातचीत
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 15वें ओवर में भारत के लिए आकाश गेंदबाजी करने के लिए आए। ओवर की तीसरी गेंद कॉन्वे के पैड पर जाकर लगी। इसके बाद आकाश ने एलबीडब्ल्यू की अपील की लेकिन अंपायर ने उनकी अपील को इनकार कर दिया और आउट नहीं दिया। गिल लगातार पूछ रहे थे कि बैट लगा है या नहीं? आकाश अपनी बात पर अड़े हुए थे कि बल्ला नहीं लगा है। गिल ने दूसरे खिलाड़ियों से पूछा, तो उन्होंने बताया कि बल्ला नहीं लगा है। इसके बाद गिल ने रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया।
यहां पर देखें वीडियो-
The nation wants to know: Bat laga ya nahi laga bhai?? 😂👀 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test Day 4, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND https://t.co/q1XJlcKimU
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 22, 2026
भारत ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में मेहमानों ने शानदार खेल दिखाया। न्यूजीलैंड को 368 रनों पर समेटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया। टीम इंडिया ने कीवी सरजमीं पर पहली बार 700+ का स्कोर बनाया। भारत के लिए केएल राहुल (136) और पंत (128) ने शतक लगाया। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ध्रुव जुरैल ने अर्धशतक ठोका। भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 119 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। डेवोन कॉन्वे 59* और रचिन रवींद्र 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।