विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नंबर-2 पर पहुंचे ऋषभ पंत, अब सिर्फ बेन स्टोक्स से हैं पीछे

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:57 PM (IST)

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ब्रैंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ा है।

ऋषभ पंत ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड (फोटो-BCCI)

ऋषभ पंत ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड (फोटो-BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी शतकीय पारी से एक और नया कीर्तिमान रच दिया है। पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में रविवार को सिर्फ 153 गेंदों में 128 रन ठोक दिए। वेलिंगटन के मैदान पर उन्होंने 10 चौके और छह छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ब्रैंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ दिया।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैक्कुलम ने अपने टेस्ट करियर में 107 छक्के लगाए थे। वहीं अब पंत के नाम 108 छक्के हो गए हैं। वो अब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज बेन स्टोक्स से ही पीछे हैं।

पंत नंबर-1 से सिर्फ इतनी दूर

स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर में 138 छक्के लगाए। उन्होंने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिसका मतलब है कि उनके इस आंकड़े में अब बढ़ोतरी नहीं होगी। पंत अब आने वाले समय में स्टोक्स को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर सकते हैं।

पंत को स्टोक्स को पीछे छोड़ने के लिए अब सिर्फ 32 छक्कों की जरूरत है। पंत के पास अब अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

भारत ने बना दिए 720 रन

19 नवंबर से खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 720 रन बनाकर पारी इनिंग घोषित की। पंत के अलावा, केएल राहुल ने शतक लगाया। वहीं ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत ने इसी के साथ न्यूजीलैंड पर पहली पारी में 352 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 119 रन बना लिए हैं। वो अभी भी भारत के स्कोर से 233 रन पीछे है। रचिन रवींद्र (27) और डेवोन कॉन्वे (59) रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

भारत की नजर अब पांचवें दिन न्यूजीलैंड को ऑलआउट कर मुकाबला पारी से जीतने पर होगी। वहीं न्यूजीलैंड 90 ओवर खेलकर मैच को बचाने को देखेगा।

यह भी पढ़ें- IND-A vs PAK-A Live Score: हसन नवाज ने पाकिस्तान की पारी को संभाला, भारत के खिलाफ ठोकी तूफानी फिफ्टी

यह भी पढ़ें- IND-A vs PAK-A: राणा जी की दबंगई से परेशान हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, बडोनी को हुआ फायदा; फिर हर्षित ने दिखाई उंगली-Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।