ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर होंगे नाथन लॉयन, सेलेक्टर्स को अब नहीं रहा 577 विकेट लेने वाले गेंदबाज पर भरोसा!
ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज नाथन लॉयन को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से बाहर किया जा सकता है। चयनकर्ता उनके हालिया फॉर्म और नए विकल्पों को आजमाना चाहते हैं।

नाथन लॉयन की जगह पर संकट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज नाथन लॉयन की छुट्टी होने वाली है। बीते 15 साल से ऑस्ट्रेलिया के लिए हर देश में लगभग हर मैच खेलने वाले लॉयन को सेलेक्टर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के पहले मैच से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलेक्टर्स अगले महीने होने वाले टेस्ट मैच के लिए शनिवार को टीम का एलान कर सकते हैं और इसमें लॉयन का नाम नहीं हो सकता है। सेलेक्टर्स अपने गेंदबाजी विकल्पों को परखना चाहते हैं। ऐसे में देखना होगा कि लॉयन की जगह किसे मौका मिलता है।
हालिया फॉर्म ने बिगाड़ा माहौल
लॉयन का हालिया फॉर्म कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है और इसी ने उनकी दावेदारी को कमजोर किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने सिर्फ छह विकेट लिए थे। स्कॉट बोलैंड के लगातार अच्छा करने से लॉयन की जगह पर वैसे ही संकट मंडरा रहा है और टीम बोलैंड को साथ में लेकर फुल पेस अटैक के साथ जा सकती है। अगर लॉयन टीम की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होते हैं तो हालिया दौर में यह कोई नई बात नहीं होगी। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में नहीं चुना गया था। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भी उनको बाहर रखा गया था।
भारत दौरे पर निभाएंगे बड़ा रोल
लॉयन बेशक न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में जगह बनाने की मजबूत स्थिति में न हों, लेकिन अगले साल भारत दौरे पर खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनका खेलना पक्का है। वह भारतीय जमीन पर अपनी फिरकी से टीम के मुख्य गेंदबाज के तौर पर उतरेंगे। भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया अपनी टीम में ज्यादा स्पिनर लेकर आएगी और लॉयन का नाम उसमें सबसे आगे होना तय है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।