विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उन्होंने मेरे ऊपर पर्सनल अटैक किया', पैट कमिंस की सफाई पर छलका उस्मान ख्वाजा का दर्द

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:24 PM (IST)

उस्मान ख्वाजा ने पैट कमिंस के बयान पर निराशा व्यक्त की है, जिसमें कमिंस ने उन पर व्यक्तिगत हमला किया था। ख्वाजा ने कहा कि उन्होंने कमिंस का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा था।

पैट कमिंस-उस्मान ख्वाजा

पैट कमिंस-उस्मान ख्वाजा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने पैट कमिंस के दिए गए बयान पर निराशा जताई है। उनका कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी भी कमिंस का ऐसा रूप नहीं देखा था। ख्वाजा ने इस बात से निराश हुए कि कमिंस ने उनको लेकर पर्सनल अटैक किया। पूर्व ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने खुलासा किया कि वे कमिंस को एक बेहतर इंसान के रूप में देखते थे।

गौरतलब हो कि ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' के लॉन्च से पहले खुलासा किया था कि सैंडपेपर गेट मामले में पूरी टीम को जानकारी थी। 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए मुकाबले में ये विवाद हुआ था, जहां तीन खिलाड़ियों - स्टीव स्मिथ, कैमरन बैनक्रॉफ्ट और डेविड वॉर्नर के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कार्रवाई की थी। हालांकि, ख्वाजा ने सभी खिलाड़ियों को इसके बारे में जानकारी की बात बताई थी।

पैट कमिंस के बयान से निराश हुए उस्मान ख्वाजा

द ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट पर बात करते हुए ख्वाजा ने अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा पैट कमिंस को एक बेहतर इंसान और लीडर के तौर पर पसंद किया है। मुझे कभी भी उम्मीद नहीं थी कि वो इस तरह से मुझ पर पर्सनली अटैक करेंगे। उन्होंने मेरी कही बातों पर उसी तरह अटैक किया, जैसे वो लंबे समय तक करते रहे। मैंने पैट का इस तरह का रूप इससे पहले कभी नहीं देखा था और इसने मुझे सच में निराश किया है।"

डेविड वॉर्नर ने ख्वाजा के आरोपों को बताया सही

ख्वाजा के खुलासे के बाद डेविड वॉर्नर ने इन आरोपों को सही बताया था। बता दें कि वॉर्नर पर एक साल का इंटरनेशनल बैन लगा था और उनके ऊपर लाइफटाइम लीडरशिप का भी प्रतिबंध था, जिसे सीए ने 2024 में हटा दिया था। उन्होंने भी उस्मान के आरोपों को सही ठहराया था और बताया था कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को गेंद से छेड़छाड़ के बारे में पता था।

कैमरन बैनक्रॉफ्ट का भी फूटा गुस्सा

ख्वाजा के खुलासे के बाद बैनक्रॉफ्ट ने भी अपना मुंह खोला। उनका कहना था कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को इसके बारे में पता था। बता दें कि बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने क्रिकेट का प्रतिबंध लगा था, जिसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं चुना गया।

यह भी पढ़ें- ICC Test Rankings: फिर बादशाहत हासिल करने के करीब जसप्रीत बुमराह, लगाई लंबी छलांग; टॉप-10 बल्लेबाजों में 3 भारतीय

यह भी पढ़ें- लिस्‍ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्‍लेबाज, वैभव सूर्यवंशी नंबर-1; भारतीय बैटर्स का बोलबाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।