विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICC Test Rankings: फिर बादशाहत हासिल करने के करीब जसप्रीत बुमराह, लगाई लंबी छलांग; टॉप-10 बल्लेबाजों में 3 भारतीय

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:44 PM (IST)

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग्स में जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई है। वो नंबर-1 पर एक बार फिर कब्जा जमाने से सिर्फ एक कदम दूर हैं।

आईसीसी की ताजा रैंकिंग्स में भारतीयों का जलवा

आईसीसी की ताजा रैंकिंग्स में भारतीयों का जलवा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। उन्होंने आईसीसी की गेंदबाजों की ताजा टेस्ट रैंकिंग्स में लंबी छलांग लगाई है। वहीं बल्लेबाजों में भारत के तीन बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है।

बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में चार विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने एक विकेट हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से तीन स्थानों का फायदा हुआ और वो संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए। वो अब नंबर-1 की कुर्सी हासिल करने से बस ए कदम दूर हैं।

नंबर-1 बनने पर जसप्रीत बुमराह की नजर

बुमराह दमदार प्रदर्शन के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उनके 856 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 881 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर मौजूद हैं। बुमराह की नजर अब दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर नंबर-1 पर काबिज होने पर होगी।

बुमराह के अलावा, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने दो स्थानों का छलांग लगाया और बुमराह के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हो गए। मार्को यानसेन को दो स्थान का नुकसान हुआ। वो चौथे पर आ गए, जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी दो स्थानों के नुकसान के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए।

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को दो स्थानों का फायदा मिला। वो नंबर-6 पर पहुंच गए हैं। स्कॉट बोलैंड दो पायदानों के नुकसान के साथ 8वें नंबर पर खिसक गए हैं।

रैंक

टीम

खिलाड़ी

रेटिंग

करियर बेस्ट रेटिंग

01

ऑस्ट्रेलिया

मिचेल स्टार्क

881

881 बनाम दक्षिण अफ्रीका (केप टाउन, 2026)

02

भारत

जसप्रीत बुमराह

856

908 बनाम ऑस्ट्रेलिया (सिडनी, 2025)

02

इंग्लैंड

ओली रॉबिन्सन

856

856 बनाम पाकिस्तान (एजबेस्टन, 2026)

04

दक्षिण अफ्रीका

मार्को यानसेन

853

876 बनाम ऑस्ट्रेलिया (गकेबेरा, 2026)

05

न्यूजीलैंड

मैट हेनरी

846

870 बनाम इंग्लैंड (द ओवल, 2026)

06

दक्षिण अफ्रीका

कगिसो रबाडा

838

902 बनाम ऑस्ट्रेलिया (गकेबेरा, 2018)

07

दक्षिण अफ्रीका

साइमन हार्मर

828

828 बनाम बांग्लादेश (जोहान्सबर्ग, 2026)

08

ऑस्ट्रेलिया

स्कॉट बोलैंड

821

829 बनाम दक्षिण अफ्रीका (गकेबेरा, 2026)

09

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस

789

914 बनाम इंग्लैंड (ओल्ड ट्रैफर्ड, 2019)

10

ऑस्ट्रेलिया

जोश हेजलवुड

785

864 बनाम भारत (बेंगलुरु, 2017)

बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीयों का जलवा

टेस्ट की बल्लेबाजों की रैंकिंग्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 128 रनों की पारी खेली थी। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ और वो छठे पायदान पर पहुंच गए।

कप्तान शुभमन गिल ने 98 रन ठोके और तीन स्थानों की फायदे के साथ सातवें नंबर पर आ गए। यशस्वी जायसवाल ने तीन स्थान की छलांग लगाई और नौंवे पायदान पर पहुंच गए। हैरी ब्रूक अभी भी टॉप पर बने हुए हैं।

रैंक

टीम

खिलाड़ी

रेटिंग

करियर बेस्ट रेटिंग

01

इंग्लैंड

हैरी ब्रूक

861

898 बनाम न्यूजीलैंड (वेलिंगटन, 2024)

02

इंग्लैंड

जो रूट

816

932 बनाम पाकिस्तान (मुल्तान, 2024)

03

दक्षिण अफ्रीका

टेम्बा बावुमा

807

818 बनाम ऑस्ट्रेलिया (गकेबेरा, 2026)

04

ऑस्ट्रेलिया

ट्रैविस हेड

799

884 बनाम भारत (द ओवल, 2023)

05

ऑस्ट्रेलिया

स्टीव स्मिथ

790

947 बनाम दक्षिण अफ्रीका (डरबन, 2018)

06

भारत

ऋषभ पंत

744

801 बनाम इंग्लैंड (हेडिंग्ले, 2025)

07

भारत

शुभमन गिल

728

807 बनाम इंग्लैंड (एजबेस्टन, 2025)

08

न्यूजीलैंड

रचिन रवींद्र

716

740 बनाम इंग्लैंड (ट्रेंट ब्रिज, 2026)

09

भारत

यशस्वी जायसवाल

713

858 बनाम इंग्लैंड (एजबेस्टन, 2025)

10

अफगानिस्तान

रहमत शाह

712

735 बनाम जिम्बाब्वे (शारजाह, 2026)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।