विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जब तक जिंदा हो झूठ बोलो', बेन स्टोक्स ने सैंडपेपर मामले में लिए ऑस्ट्रेलियाई लीडरशिप के मजे, साथ ही की गंभीर अपील

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:16 AM (IST)

उस्मान ख्वाजा की किताब में सैंडपेपरगेट-2018 को लेकर हुए खुलासों पर बेन स्टोक्स ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले को बंद करने की अपील करते हुए ऑस्ट्रेलियाई लीडरशिप पर भी सवाल उठाए हैं।

बेन स्टोक्स ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर उठाए सवाल

बेन स्टोक्स ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर उठाए सवाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की किताब में सैंडपेपरगेट-2018 को लेकर किए ताजा खुलासों के बाद पूरे क्रिकेट जगत में तहलका मच गया है। इसे लेकर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने तो बातों-बातों में ऑस्ट्रेलियाई लीडरशिप के मजे भी ले लिए और एक खास अपील भी कर डाली।

ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में लिखा है कि 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में जो बॉल टेम्परिंग हुई थी उसमें पूरी टीम शामिल थी जबकि इस मामले में सजा उस समय के कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को ही मिली थी।

बंद कर दो अब

स्टोक्स ने साथ ही कहा है कि अब इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल देना चाहिए क्योंकि उस समय जिन लोगों ने इसे लेकर काफी कुछ सहा है उनके लिए यह अच्छा नहीं है। स्टोक्स का मानना है कि इस मामले में लगातार खुलासे होने से खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और उनके परिवार को काफी कुछ भुगतना होगा।

उन्होंने अपने पॉडकास्ट 'डेट्स नॉट क्रिकेट' के लॉन्च के मौके पर कहा, " उन खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, उनके परिवार के लिए जो इसमें शामिल थे, उनके दोस्तों के लिए और बाकी सभी के लिए सबसे अच्छी चीज यह रहेगी कि आप इसे अब खत्म कर दें।"

देने हैं कई जवाब

स्टोक्स ने साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की लीडरशिप पर भी सवाल उठाए हैं और उनकी आलोचना भी की है। उनका मानना है कि अब मरते दम तक उन्हें इस मामले में सफाई देती रहनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा, "उस समय क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को जो भी मुखिया था उन्हें काफी जवाब देने होंगे। यह काफी गहरा चला गया है। यह इस तरह से है कि आपको मरते दम तक बातों को नकारना होगा। मैं लंबे समय तक ड्रेसिंग रूम में रहा हूं और यह भी सोचा है कि ऐसा कैसे हुआ होगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि निकट भविष्य में हमें इसका जवाब मिलेगा क्योंकि यह काफी गहरा है।"

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मेरे ऊपर पर्सनल अटैक किया', पैट कमिंस की सफाई पर छलका उस्मान ख्वाजा का दर्द

यह भी पढ़ें- उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को सैंडपेपरगेट को दोबारा खोलने का हुआ नुकसान, चली गई नौकरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।