सिराज को बाहर करने पर भड़के मोहम्मद कैफ, मुनाफ पटेल का भी फूटा गुस्सा
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में मोहम्मद सिराज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम कुल 43 विकेट है।

मोहम्मद सिराज (P.C- BCCI X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर जगह नहीं मिली। भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम में एक बदलाव किया। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया। सिराज की एक बार हुई अनदेखी पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और मुनाफ पटेल का गुस्सा फूट पड़ा है।
मोहम्मद सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम कुल 43 विकेट है। साल 2020 में डेब्यू करने के बाद यह पहला मौका है, जब सिराज किसी विदेशी टेस्ट सीरीज में बिना कोई मैच खेले लौटेंगे।
विदेशी टेस्ट बॉलिंग अटैक में सबसे पहले सिराज को चुना जाना चाहिए: कैफ
पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने सिराज की अनदेखी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, यकीन करना मुश्किल है कि भारत के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद सिराज को फिर से बाहर कर दिया गया है। सिराज को बुमराह के साथ भारत के विदेशी टेस्ट बॉलिंग अटैक में सबसे पहले चुना जाना चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने खुद सिराज को वर्ल्ड-क्लास बॉलर कहा था और बताया था कि वह अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं।
Hard to believe as one of India's premier fast bowler Mohammed Siraj is dropped again. Siraj should be one of the first names considered in India's overseas Test bowling attack, alongside Bumrah. Interestingly, bowling coach Morne Morkel himself called Siraj a world-class bowler and said he was bowling well.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) November 26, 2026
मुनाफ पटेल ने भारत के बॉलिंग अटैक पर उठाए सवाल
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को भी सिराज को बाहर करना रास नहीं आया। सिराज ने लिखा, एक बार फिर मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। मुनाफ ने अपने दूसरे ट्वीट में मौजूदा बॉलिंग अटैक पर भी सवाल खड़े करते लिखा, "चलो, कोई बात नहीं अगर आप मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को नहीं देख रहे हैं, लेकिन आपकी अगली बॉलिंग यूनिट कहां है, जो मैच जिताने में माहिर हो ?
Chalo its okay if you are not looking at @mdsirajofficial @MdShami11 @imjadeja Where is your next bowling unit who is as good as to win the Match ?
— Munaf Patel (@munafpa99881129) November 27, 2026
पहले दिन न्यूजीलैंड का स्कोर- 246/5
न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुरुआती झटके से उबरते हुए टॉम ब्लंडल और ग्लेन फिलिप्स की पारी से वापसी की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 246 रन बनाए हैं। टॉम ब्लंडल 53 रन और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने 59 रन की पारी खेली। भारत के लिए आकाश दीप ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।