IND vs NZ: टीम से बाहर किए जाने के बाद रोने लगे मोहम्मद सिराज? पूर्व भारतीय स्पिनर ने कही दिल छूने वाली बात
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज को फिर बाहर रखा, जिससे टीम मैनेजमेंट की आलोचना हो रही है। पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने सिराज की भावुक स्थिति पर चिंता जताई और टीम चयन पर सवाल उठाए।
-1795756408311_m.webp)
मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट में नहीं मिला मौका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर मोहम्मद सिराज को नहीं चुना। टीम इंडिया ने बदलाव तो किया और प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया, लेकिन उनकी जगह गुरनूर बराड़ को मौका दिया। सिराज को फिर मायूसी मिली और इसे लेकर टीम मैनेजमेंट की आलोचना भी हो रही है।
टॉस के बाद सिराज मैदान पर चश्मा लगाए हुए दिखे और उनकी स्थिति को लेकर भारत के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने सवाल उठा दिए। उन्होंने सिराज की तरफदारी की और कहा है कि सिराज को निश्चित तौर पर प्लेइंग-11 में न चुने जाने का अफसोस होगा।
'क्या रो रहे हैं सिराज?'
कार्तिक ने सिराज को देखकर ये अनुमान भी लगाया कि शायद वह रो रहे हैं। सिराज को देख कार्तिक को लगा कि शायद वह चश्मे के पीछे अपने आंसू छिपा रहे हैं। उन्होंने कहा, "क्या वह रो रहे हैं? क्योंकि वह भावुक इंसान हैं। कुछ लोग टीम से बाहर जाने के बाद भी ठीक रहते हैं, लेकिन कुछ लोग वाकई में खेलना चाहते हैं। वह फिक्र नहीं करते कि उनके पैर में दर्द है या सिर में। वह अपना सब कुछ झोंक देते हैं। सिराज इसी तरह के हैं।"
उन्होंने कहा, "कई बार आप उस दर्द को छुपा लेते हो जो आप महसूस कर रहे होते हो। वनडे टीम से भी बाहर किए गए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उनको प्राथमिकता नहीं दी गई। यह खिलाड़ी को परेशान करता है। अगर उनकी फॉर्म अच्छी नहीं है तो आपने उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में ही क्यों चुना?
Ajiyanka Rahane said - "Mohammed Siraj is crying". 💔 Murli Karthik said - "Looking at the visuals, it certainly seems that way." Wait for Mohammad Siraj he is truly holding backs his emotion 😭🙏 https://t.co/NV92TBN911
— VIKAS (@Vikas662005) November 27, 2026
जमकर हो रही है आलोचना
सिराज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके बाद भी टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पहले टेस्ट में नहीं चुना था। टीम के इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी। तब लगा था कि वह दूसरे मैच में खेलेंगे, लेकिन दूसरे मैच में भी सिराज को बाहर ही रखा गया और एक बार फिर मैनेजमेंट के इस फैसले की आलोचना हो रही है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 0 रन और 3 विकेट, न्यूजीलैंड के साथ 9वीं बार हुआ ऐसा अनोखा काम; नजरें नहीं मिला पाएंगे बल्लेबाज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।