विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: गौतम गंभीर की जिद ने मोहम्मद सिराज का कर दिया तगड़ा नुकसान, छह साल से जो नहीं हुआ वो न्यूजीलैंड में हो गया

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:18 AM (IST)

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में भी मौका नहीं मिला और इसी के कारण उनका छह साल से चला आ रहा एक खास सिलसिला भी टूट गया। 

मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं मिला मौका

मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं मिला मौका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट मैच शुरु हुआ है। उम्मीद की जा रही थी कि पहले मैच में मोहम्मद सिराज को बाहर रखने के बाद उन्हें इस मैच में मौका मिलेगा। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। टीम इंडिया में बदलाव तो हुआ, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया। वह आज अपना डेब्यू कर रहे हैं।

इसी के साथ सिराज का वो क्रम टूट गया है जो उनके डेब्यू से चला आ रहा था। गौतम गंभीर ने उन्हें इस मैच में भी मौका नहीं दिया और बल्लेबाजी करने वाले गेंदबाजों को अहमियत देते हुए सिराज को बेंच पर ही बैठने पर मजबूर कर दिया।

पहली बार हुआ ऐसा

सिराज ने अपना पहला टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। तब से वह लगातार घर से बाहर हर सीरीज में एक न एक मैच खेल रहे थे, लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। यानी ऐसा पहली बार है जब सिराज घर से बाहर टेस्ट सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल रहे हैं।

सिराज वो गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने विदेशी जमीन पर शानदार खेल दिखाया है। फिर चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या साउथ अफ्रीका। इंग्लैंड दौरे पर उनकी गेंदबाजी कोई भी नहीं भूल सकता। उन्होंने अकेले के दम पर भारत को मैच जिताकर भी दिए और मैच बचाए भी, लेकिन इस सीरीज में सिराज को मायूसी हाथ लगी।

जमकर हुई आलोचना

टीम मैनेजमेंट के सिराज को बाहर रखने के फैसले की आलोचना पहले टेस्ट मैच के बाद भी हुई थी और दूसरे मैच के बाद भी हो रही है। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि उन्होंने मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखते हुए टीम चुनी है और इसी कारण सिराज को बाहर किया गया क्योंकि वह इस समय अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test Day 1 Live:आकाशदीप ने दिलाई भारत को एक और सफलता, रचिन रवींद्र को भेजा पवेलियन

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: बिना गेंद खेले ही यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा कारनामा, सचिन को छोड़ा पीछे; 32 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।