IND vs NZ: 0 रन और 3 विकेट, न्यूजीलैंड के साथ 9वीं बार हुआ ऐसा अनोखा काम; नजरें नहीं मिला पाएंगे बल्लेबाज
क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 110 रन के स्कोर पर बिना कोई रन जोड़े लगातार तीन विकेट गंवा दिए, जिससे वे बैकफुट पर आ गए। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को मुश्किल स्थिति में धकेल दिया।
-1795753840185_m.webp)
न्यूजीलैंड की हालत हुई खराब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान टीम के साथ कुछ ऐसा हो गया जो बहुत ही कम किसी टीम के साथ होता है। इसके कारण न्यूजीलैंड बैकफुट पर पहुंच गई और उसे अब संघर्ष करना पड़ रहा है। मैच के पहले दिन शुक्रवार के दूसरे सेशन में न्यूजीलैंड ने अपने तीन विकेट बिना कोई रन बनाए गंवा दिए।
भारत ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले सेशन में तो न्यूजीलैंड ने सिर्फ एक ही विकेट खोया, लेकिन दूसरे सेशन में उसने तीन विकेट खो दिए और यह तीन विकेट एक ही स्कोर पर खोए।
नौवीं बार हुआ ऐसा
न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय एक विकेट के नुकसान पर 110 रन था। यहां वह अच्छी स्थिति में लग रही थी, लेकिन देखते ही देखते उसका स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 110 रन हो गया। आकाशदीप ने टॉम लैथम की पारी का अंत किया जो 128 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुए। हेनरी निकल्स भी इसी स्कोर पर अंशुल कंबोज का शिकार बने। फिर आकाशदीप ने रचिन रविंद्र को भी इसी स्कोर पर आउट किया। वह खाता तक नहीं खोल पाए।
यह टेस्ट क्रिकेट में नौवीं बार हुआ है जब न्यूजीलैंड की टीम ने समान स्कोर पर अपने दूसरे, तीसरे और चौथे विकेट खोए हैं। इससे पहले ऐसा साल 2018 में नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था। दुबई में खेले गए उस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 61 रनों के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे। उसका स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 61 रन था और फिर चार विकेट के नुकसान पर 61 रन हो गया था और पूरी टीम 90 रनों पर ढेर भी हो गई थी।
भारत के साथ पांचवीं बार हुआ ऐसा
वहीं, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पांचवीं बार ऐसा किया है कि उसने विरोधी टीम के तीन विकेट समान स्कोर पर गिरा दिए हों। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से पहले ऐसा वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में किया था। जब किंग्सटन में खेले गए मैच में एक समय वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 13 रन था और फिर जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक लेकर चार विकेट के नुकसान पर 13 रन कर दिया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।