KKR Vs SRH Highlights: कोलकाता के सामने हैदराबाद की हुई टाय टाय फिस्स... ऑरेंज आर्मी ने झेली आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार
KKR Vs SRH Highlights: वेंकटेश अय्यर (60) की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुरुवार को आईपीएल 2025 के 15वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से मात दी। ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 200/6 का स्कोर बनाया। जवाब में एसआरएच की टीम 16.4 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हुई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेंकटेश अय्यर (60) की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुरुवार को आईपीएल 2025 के 15वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से मात दी। ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 200/6 का स्कोर बनाया। जवाब में एसआरएच की टीम 16.4 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हुई।
हैदराबाद की यह आईपीएल इतिहास में रन के अंतर से सबसे बड़ी हार रही। केकेआर जीत की पटरी पर लौटने में कामयाब रही। यह केकेआर की आईपीएल 2025 में चार मैचों में दूसरी जीत रही। वहीं, एसआरएच की यह 4 मैचों में तीसरी हार रही।
बल्लेबाजों ने किया सरेंडर
201 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरूआत बेहद खराब रही। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ट्रेविस हेड (4), अभिषेक शर्मा (2) और ईशान किशन (2) जल्दी-जल्दी आउट हुए। मिडिल ऑर्डर से भी कोई बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं रहा।
केकेआर की एकतरफा जीत
नितीश रेड्डी (19), कमिंडु मेंडिस (27) और हेनरिच क्लासेन (33) ने छोटी पारियां खेली, लेकिन यह काफी नहीं थी। इसके अलावा अनिकेत वर्मा (6) और कप्तान पैट कमिंस (14) ने भी निराश किया। 120 रन के स्कोर पर एसआरएच ऑलआउट हुई।
केकेआर की तरफ से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट चटकाए। आंद्रे रसेल को दो सफलताएं मिली। हर्षित राणा और सुनील नरेन के खाते में एक-एक विकेट आया।
केकेआर की पारी का हाल
इससे पहले वेंकटेश अय्यर (60) और अंगरिक्ष रघुवंशी (50) की उम्दा पारियों के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण स्वीकार करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरूआत बेहद खराब रही। 16 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर्स सुनील नरेन (7) और क्विंटन डी कॉक (1) पवेलियन लौटे। कॉक को कमिंस जबकि नरेन को शमी ने अपना शिकार बनाया।
रघुवंशी का अर्धशतक
यहां से कप्तान अजिंक्य रहाणे (38) और अंगरिक्ष रघुवंशी (50) ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी करके केकेआर को संभाला। जीशान अंसारी ने रहाणे को विकेटकीपर क्लासेन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद अंगरिक्ष रघुवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया और कमिंडु मेंडिस की गेंद पर हर्षल पटेल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।
आखिरी 5 ओवर में 78 रन बने
इसके बाद वेंकटेश अय्यर (60) और रिंकू सिंह (32*) ने पांचवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने चौकों की बौछार की और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। अय्यर ने कमिंस द्वारा किए पारी के 19वें ओवर में 21 रन बटोरे।
अय्यर ने केवल 25 गेंदों में पचासा जड़ा। वह आखिरी ओवर में पटेल की गेंद पर अनिकेत को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 29 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन बनाए। आखिरी गेंद पर आंद्रे रसेल (1) रन आउट हुए।
रिंकू का पावर
रिंकू सिंह 17 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 32* रन बनाए। एसआरएच की तरफ से मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल और कमिंडु मेंडिस को एक-एक विकेट मिला।
बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 16.4 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
आंद्रे रसेल पारी का 17वां ओवर करने आए। उन्होंने चौथी गेंद डाली और हर्षल पटेल का खुद ही कैच लपका। पटेल ने 5 गेंदों में 3 रन बनाए। इसी के साथ हैदराबाद की पारी ऑलआउट हुई। केकेआर ने एसआरएच को 80 रन से मात दी। बड़ी बात यह है कि हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास में रन के अंतर से अपनी सबसे बड़ी शिकस्त झेली।
वरुण चक्रवर्ती पारी का 16वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर पैट कमिंस का वो विकेट ले उड़े। कमिंस ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेला, जहां हर्षित राणा ने आसान कैच लपका। पैट कमिंस ने 15 गेंदों में दो चौके की मदद से 14 रन बनाए। अगली ही गेंद पर वरुण ने सिमरजीत सिंह को क्लीन बोल्ड किया। इस ओवर में 3 रन बने और दो विकेट आए।
16 ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर 117/9। हर्षल पटेल 2* और मोहम्मद शमी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वैभव अरोड़ा पारी का 15वां ओवर करने आए। क्लासेन ने पहली गेंद पर अटपटा शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। क्लासेन ने यॉर्क लेंथ की गेंद पर बल्ला अड़ाया, जो विकेटकीपर के दाएं ओर से सीमा रेखा के पार गई। इसके बाद चौथी गेंद पर वैभव ने क्लासेन को स्क्वायर लेग पर मोईन अली के हाथों कैच आउट कराया। हेनरिच क्लासेन ने 21 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया।
15 ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर 114/7। पैट कमिंस 14* और हर्षल पटेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सुनील नरेन पारी का 14वां ओवर करने आए। हेनरिच क्लासेन ने पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में सपाट छक्का जमाया। अगली गेंद पर क्लासेन ने मिडविकेट की दिशा में गेंद को स्टैंड्स में भेजा। इस ओवर में 15 रन बने।
14 ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर 106/6। हेनरिच क्लासेन 28* और पैट कमिंस 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अनिकेत वर्मा आउट हो गए हैं। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर अनिकेत ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन डीप मिडविकेट पर अय्यर ने उनका कैच लपका।
अनिकेत वर्मा- 6 रन, 6 गेंद 1x4
हैदराबाद को एक और झटका लग गया है। कामिंडू मेंडिस भी पवेलियन लौट गए हैं। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट पर अनुकूल रॉय ने उनका कैच लपका।
कामिंडू मेंडिस- 27 रन, 20 गेंद 1x4 2x6
सुनील नरेन पारी का आठवां ओवर करने आए। क्लासेन ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। इस ओवर में 5 रन बने।
8 ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर 56/4। हेनरिच क्लासेन 4* और कमिंडु मेंडिस 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आंद्रे रसेल पारी का सातवां ओवर करने आए। कमिंडु मेंडिस ने पहली गेंद शॉर्ट पाकर लांग लेग की दिशा में छक्का जमा दिया। दूसरी गेंद पर मेंडिस ने कवर्स की दिशा में चौका जमा दिया। चौथी गेंद पर नितीश रेड्डी पवेलियन लौट गए। उन्होंने सुनील नरेन को बेहद आसान कैच थमाया। रेड्डी ने 15 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए। आखिरी गेंद पर मेंडिस ने पुल शॉट के सहारे छक्का जमाया। इस ओवर में 18 रन बने और एक विकेट आया।
7 ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर 51/4। कमिंडु मेंडिस 22* और हेनरिच क्लासेन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वैभव अरोड़ा पारी का पांचवां ओवर करने आए। नितीश रेड्डी ने पहली ही गेंद पर लेग साइड में बाउंड्री जमाई। इसके बाद तीसरी गेंद पर उन्होंने फिर चौका जमाया। चौथी गेंद पर रेड्डी ने लांग लेग की दिशा में छक्का जमाया। इस ओवर में 15 रन बने।
5 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 29/3। नितीश रेड्डी 16* और कमिंडु मेंडिस 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वैभव अरोड़ा पारी का तीसरा ओवर करने आए। क्या बात है। पहली ही गेंद पर चटकाया विकेट। अरोड़ा की लेंथ बॉल पर ईशान किशन ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, जहां अजिंक्य रहाणे ने बाएं ओर हाथ फैलाकर शानदार कैच लपका। ईशान किशन 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। कमिंडु मेंडिस क्रीज पर आए। अरोड़ा के ओवर में एक रन बना। यह विकेट मेडन ओवर रहा।
3 ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर 9/3। कमिंडु मेंडिस 0* और नितीश रेड्डी 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हर्षित राणा पारी का दूसरा ओवर करने आए। अभिषेक शर्मा ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर किशन ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर शर्मा भी आउट हुए। हर्षित की धीमी गति की गेंद पर शर्मा ने छेड़खानी की और गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर स्लिप में वेंकटेश अय्यर के हाथों में गई। अभिषेक शर्मा ने 6 गेंदों में 2 रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया।
2 ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर 9/2। ईशान किशन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हैदराबाद को दूसरी ही गेंद पर झटका लग गया है। हेड आउट हो गए हैं। वैभव अरोड़ा की गेंद पर हेड लंबा शॉट खेलने गए और हर्षित राणा ने उनका कैच लपका।
हैदराबाद की पारी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। कोलकाता की तरफ से वैभव अरोड़ा पहला ओवर फेंक रहे हैं।
वेंकटेश अय्यर (60) और अंगरिक्ष रघुवंशी (50) की उम्दा पारियों के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण स्वीकार करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरूआत बेहद खराब रही। 16 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर्स सुनील नरेन (7) और क्विंटन डी कॉक (1) पवेलियन लौटे। कॉक को कमिंस जबकि नरेन को शमी ने अपना शिकार बनाया।
रघुवंशी का अर्धशतक
यहां से कप्तान अजिंक्य रहाणे (38) और अंगरिक्ष रघुवंशी (50) ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी करके केकेआर को संभाला। जीशान अंसारी ने रहाणे को विकेटकीपर क्लासेन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद अंगरिक्ष रघुवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया और कमिंडु मेंडिस की गेंद पर हर्षल पटेल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।
आखिरी 5 ओवर में 78 रन बने
इसके बाद वेंकटेश अय्यर (60) और रिंकू सिंह (32*) ने पांचवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने चौकों की बौछार की और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। अय्यर ने कमिंस द्वारा किए पारी के 19वें ओवर में 21 रन बटोरे।
अय्यर ने केवल 25 गेंदों में पचासा जड़ा। वह आखिरी ओवर में पटेल की गेंद पर अनिकेत को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 29 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन बनाए। आखिरी गेंद पर आंद्रे रसेल (1) रन आउट हुए।
रिंकू का पावर
रिंकू सिंह 17 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 32* रन बनाए। एसआरएच की तरफ से मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल और कमिंडु मेंडिस को एक-एक विकेट मिला।
हर्षल पटेल पारी का आखिरी ओवर करने आए। वेंकटेश अय्यर ने पहली गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का जमाया। दूसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। अय्यर के घातक फॉर्म से थर-थर कांपा हैदराबाद। तीसरी गेंद पर अय्यर की पारी का अंत हुआ। उन्होंने पटेल की गेंद पर काफी ऊंचा शॉट जमाया, लेकिन अनिकेत वर्मा ने मिडविकेट की बाउंड्री पर अच्छा कैच लपका। अय्यर ने 29 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन बनाए। आंद्रे रसेल क्रीज पर आए और पहली गेंद पर सिंगल लिया। रिंकू सिंह ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लेकर केकेआर के स्कोर को 200 रन पर पहुंचाया। आखिरी गेंद पर रसेल रन आउट हुए। इस ओवर में 13 रन बने।
20 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 200/6। रिंकू सिंह 32* रन बनाकर नाबाद लौटे।
पैट कमिंस पारी का 19वां ओवर करने आए। अय्यर ने पहली गेंद पर स्कूप शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। दूसरी गेंद पर अय्यर ने स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का जमाया। कमिंस ने ये दोनों गेंदें धीमी गति से डाली और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। तीसरी गेंद पर अय्यर ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। चौथी गेंद पर भी चौका। इस बार स्टंप से दूर गए अय्यर, फिर बल्ला अड़ाकर थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। अगली गेंद पर अय्यर ने दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 25 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। इस ओवर में 21 रन बने।
19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 187/4। वेंकटेश अय्यर 50* और रिंकू सिंह 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सिमरजीत सिंह पारी का 18वां ओवर करने आए। वेंकटेश अय्यर ने तीसरी गेंद पर शॉर्ट कवर्स के पास से दमदार चौका जमाया। अय्यर ने बैक टू बैक दूसरा चौका जमाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लांग ऑन और डीप मिडविकेट के बीच से चौका जमाया। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर लांग लेग की दिशा में शानदार छक्का जमाया। केकेआर की बेहतरीन रिकवरी। इस ओवर में 17 रन बने।
18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 166/4। रिंकू सिंह 31* और वेंकटेश अय्यर 30* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हर्षल पटेल पारी का 17वां ओवर करने आए। रिंकू सिंह ने दूसरी गेंद पर मिड ऑन और मिडविकेट के बीच में दमदार चौका जमाया। तीसरी गेंद पर अनिकेल वर्मा से थर्ड मैन पर मिस फील्डिंग हुई और रिंकू के खाते में चार रन और जुड़े। चौथी गेंद पर रिंकू ने मिड ऑफ के पास से शानदार चौका जमाया। इस शॉट में रिंकू ने शक्ति प्रदर्शन किया। पांचवीं गेंद पर रिंकू ने सिंगल लिया। इस ओवर में 15 रन बने।
17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 149/4। रिंकू सिंह 24* और वेंकटेश अय्यर 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोहम्मद शमी पारी का 16वां ओवर करने आए। रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। वेंकटेश अय्यर ने तीसरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। चौथी गेंद पर अय्यर ने कट शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर कवर्स की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 12 रन बने।
16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 134/4। रिंकू सिंह 11* और वेंकटेश अय्यर 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सिमरजीत सिंह पारी का 15वां ओवर करने आए। वेंकटेश अय्यर ने पांचवीं गेंद पर लांग लेग की दिशा में शानदार छक्का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने।
15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 122/4। वेंकटेश अय्यर 11* और रिंकू सिंह 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कमिंडु मेंडिस पारी का 13वां ओवर करने आए। अंगरिक्ष रघुवंशी ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रघुवंशी ने 30 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन बनाए। हालांकि, इसी ओवर में उनकी पारी का अंत हुआ। चौथी गेंद पर रघुवंशी ने आगे बढ़कर शॉट घुमाया और हर्षल पटेल ने डीप प्वाइंट से दौड़ लगाकर दर्शनीय कैच लपका। रिंकू सिंह क्रीज पर आए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।
13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 108/4। रिंकू सिंह 1* और वेंकटेश अय्यर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोलकाता को तीसरा झटका लग गया है। कप्तान रहाणे आउट हो गए हैं। 11वें ओवर की आखिरी गेदं पर वह जीशन अंसारी का शिकार हुए। क्लासेन ने उनका कैच लपका।
अजिंक्य रहाणे -38 रन, 27 गेंद 1x4 4x6
अंगरिक्ष रघुवंशी ने कवर्स में बाउंड्री जमाकर हर्षल पटेल का गेंदबाजी आक्रमण पर स्वागत किया। तीसरी और चौथी गेंद पर रघुवंशी व रहाणे ने सिंगल लिए। रघुवंशी ने आखिरी गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने।
8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 71/2। अंगरिक्ष रघुवंशी 26* और अजिंक्य रहाणे 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जीशान अंसारी पारी का सातवां ओवर करने आए। लेग स्पिनर की पहली गेंद पर रहाणे ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। दूसरी गेंद पर रहाणे ने डीप प्वाइंट की दिशा में चौका जमाया। यह रहाणे की पारी का पहला चौका रहा। रेड्डी से वहां मिसफील्ड हुई। तीसरी गेंद पर रहाणे ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट की। इस ओवर में 8 रन बने।
7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 61/2। अजिंक्य रहाणे 28* और अंगरिक्ष रघुवंशी 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी में बदलाव। कमिंस की जगह सिमरजीत सिंह गेंदबाजी करने आए। रहाणे ने दूसरी गेंद पर लांग लेग की दिशा में छक्का जमाया। रघुवंशी ने आखिरी गेंद पर सिक्स जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 15 रन बने।
6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 53/2। अजिंक्य रहाणे 21* और अंगरिक्ष रघुवंशी 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोहम्मद शमी पारी का पांचवां और अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आए। रघुवंशी ने पहली गेंद पर डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। रहाणे ने लगातार दो डॉट गेंदें खेली और फिर चौथी गेंद पर लंबा छक्का जमाया। रहाणे ने कलाई के सहारे गेंद को लांग लेग की दिशा में स्टैंड्स में भेजा। रघुवंशी ने आखिरी गेंद पर आगे बढ़कर थर्डमैन की दिशा में चौका जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 12 रन बने।
5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 38/2। अजिंक्य रहाणे 14* और अंगरिक्ष रघुवंशी 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पैट कमिंस पारी का चौथा ओवर करने आए। अंगरिक्ष रघुवंशी ने दूसरी गेंद पर दो रन लिए। चौथी गेंद पर उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट की। पांचवीं गेंद पर रहाणे ने शॉर्ट गेंद पाते ही मिडविकेट की दिशा में छक्के के लिए भेज दिया। इस ओवर में 9 रन बने।
4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 26/2। अजिंक्य रहाणे 7* और अंगरिक्ष रघुवंशी 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सुनील नरेन आउट हो गए हैं और इसी के साथ कोलकाता को दूसरा झटका लग गया है। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शमी ने उन्हें आउट किया। विकेटकीपर क्लासेन ने उनका कैच लपका।
सुनील नरेन- 7 रन, 7 गेंद 1x6
कोलकाता को पहला झटका लग गया है। कमिंस की शॉर्ट गेंद को डीकॉक सीधा जीशान अंसारी के हाथों में खेल बैठे।
क्विंटन डिकॉक- 1 रन, 6 गेंद
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडू मेंडिस, सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोईन अली, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने एक बदलाव किया है। स्पेंसर जॉनसन की जगह मोईन अली आए हैं। हैदराबाद ने भी एक बदलाव किया है। अभिनव मनोहर की जगह कामिंडू मेंडिस को जगह मिली है।
पिछले साल आईपीएल के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने हुई थीं। इस सीजन ये दोनों टीमें फिर टकराने जा रही हैं। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में आज ये मैच खेला जाना है जिसमें दोनों टीमें जीत के रास्ते पर लौटने की कोशिश करेंगी।