IND vs WI 3rd ODI: न्यू चंडीगढ़ में शाई होप ने तोड़ा भारतीय फैंस का दिल, राहुल-रोहित की पारी गई बेकार
शाई होप (162*) की कप्तानी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने न्यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया।

वेस्टइंडीज ने जीता मैच।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शाई होप (162*) की कप्तानी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने न्यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 351 रन बनाए थे। 352 रन के टारगेट को वेस्टइंडीज ने 10 गेंद पहले चेज कर लिया। वनडे में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रन-चेज है।
केएल राहुल ने लगाया शतक
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में केएल राहुल (129) के तूफानी शतक की बदौलत सात विकेट पर 351 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने महज 87 गेंदों में नाबाद 129 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और छह छक्के जड़े। एक समय 160 रन पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही भारतीय टीम को राहुल ने न केवल संभाला, बल्कि आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर स्कोर 350 के पार पहुंचा दिया।
राहुल ने नमन धीर के साथ 65 रन की साझेदारी की। इसके बाद गुरनूर बराड़ के साथ महज 26 गेंदों में 61 रन जोड़कर भारतीय पारी को शानदार अंजाम तक पहुंचाया। राहुल का यह वनडे क्रिकेट में नौवां शतक है। साथ ही 129 रन की पारी उनके वनडे करियर का सर्वोच्च स्कोर भी बन गई। खास बात यह है कि इसी मैदान पर उन्होंने इस साल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट शतक भी लगाया था। इस तरह वह न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में पहली बार शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
West Indies win the third and final ODI by 5 wickets.#TeamIndia clinch the 3️⃣-match series by a 2️⃣-1️⃣ margin.
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/PhSJSbvW7C#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/vdTSeQMr9d
भारत के लिए 5 नंबर पर बैटिंग करते हुए सर्वाधिक रन
- 139 रन: युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2004
- 134 रन: एमएस धोनी बनाम इंग्लैंड, कटक 2017
- 129* रन: केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज, नया चंडीगढ़ 2026
- 124 रन: एमएस धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 2009
गोल्डन डक हुए विराट
भारत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल तीसरे ओवर में एक रन बनाकर आउट हो गए। अगली ही गेंद पर विराट कोहली भी बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। जेडन सील्स ने कोहली को पवेलियन भेजा तो स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। वनडे में कोहली को पहली वैध गेंद पर आउट करने वाले गेंदबाजों में सील्स चौथे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले वेस्टइंडीज के ही डैरेन सैमी, कीरोन पोलार्ड और इंग्लैंड के टिम ब्रेसनन यह कारनामा कर चुके हैं।
रोहित ने पूरे किए 10 हजार रन
दो विकेट जल्द गिरने के बाद रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला। दोनों ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम को संकट से निकाला। रोहित 92 रन बनाकर शतक से चूक गए, जबकि गायकवाड़ ने 57 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर अपने 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।
वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (15,310), सनथ जयसूर्या (12,740) और क्रिस गेल (10,179) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। रोहित ने महज 202 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर बतौर ओपनर सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया।
वनडे में सर्वाधिक बार 350+ रन का स्कोर
- 45 बार: भारत
- 36 बार: दक्षिण अफ्रीका
- 31 बार: ऑस्ट्रेलिया
- 29 बार: इंग्लैंड
- 18 बार: न्यूजीलैंड
सिराज ने दिलाई सफलता
352 रन चेज करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। मोहम्मद सिराज ने 5वें ओवर में जॉन कैंपबेल को बोल्ड किया। जॉन ने 2 चौकों की मदद से 7 गेंदों पर 10 रन बनाए। इसके बाद कप्तान शाई होप और आमिर जांगू के बीच दूसरे विकेट के लिए 99 गेंदों पर 109 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों ने अर्धशतक भी लगाया। 21वें ओवर में विराट कोहली के शानदार थ्रो पर अमिर (67) रन आउट हुए।
30वें ओवर की आखिरी गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड (24) कैच आउट हुए। केएल राहुल ने उनका कैच लिया। हालांकि, शेरफेन रदरफोर्ड ने डीआरएस लिया। तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट हुए। हालांकि, वह अंपायर के फैसले से खुश नजर नहीं आए। इसके बाद कप्तान शाई होप ने बैक टू बैक शतक लगाया।
सबसे कम पारियों में 21 वनडे शतक
- 116: हाशिम अमला
- 138: विराट कोहली
- 152: शाई होप
- 183: एबी डिविलियर्स
- 186: रोहित शर्मा
वनडे में विकेटकीपर-कप्तान के तौर पर सर्वाधिक शतक
- 8: शाई होप (53)
- 6: एमएस धोनी (172)
- 4: एबी डीविलियर्स (27)
41वें ओवर की पहली गेंद पर कीमो पॉल (44) कैच आउट हुए। इसके बाद कुलदीप यादव ने मैथ्यू फोर्ड (7) का शिकार किया। कप्तान शाई होप 143 गेंदों पर 162 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 3 सिक्स लगाए।
