IND vs WI 3rd ODI Preview: भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, सम्मान बचाने उतरेगी वेस्टइंडीज टीम
वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा बरकरार है।

वेस्टइंडीज और भारतीय टीम के कप्तान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा बरकरार है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम शनिवार को न्यू चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे और आखिरी मुकाबले के लिए उतरेगी। भारतीय टीम की नजर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी। वहीं, मेहमान टीम आखिरी मुकाबला जीतकर दौरे का समापन सम्मानजनक तरीके से करना चाहेगी।
वेस्टइंडीज के विरुद्ध भारत का वनडे क्रिकेट में दबदबा इस बात से भी समझा जा सकता है कि भारतीय टीम लगातार 14वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी है। इतना ही नहीं, घरेलू मैदान पर भी पिछले सात साल से वेस्टइंडीज भारतीय टीम को हराने में नाकाम रहा है। आखिरी बार कैरेबियाई टीम ने भारतीय सरजमीं पर 2019 में चेन्नई के मैदान पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद से भारत ने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के विरुद्ध अपना दबदबा कायम रखा है।
रो-को के साथ गिल पर भी नजरें
तीसरे मुकाबले में भी भारतीय प्रशंसकों की नजर टीम के अनुभवी और युवा सितारों पर रहेगी। कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली की तिकड़ी शानदार फार्म में है। गिल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित कर रहे हैं, जबकि रोहित और विराट का अनुभव टीम की ताकत बना हुआ है। तीनों बल्लेबाजों से एक बार फिर बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी।
भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरैल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
वेस्टइंडीज टीम
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जान कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लाज, गुडाकेश मोती, कीमो पाल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।
यह भी पढ़ें- IND vs WI Playing 11: तीसरे वनडे में कप्तान चलेंगे बड़ा दांव! प्लेइंग-11 में बदलाव तय, 'मियां मैजिक' की होगी वापसी
यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI Live Streaming: क्लीन स्वीप करने उरतेगी भारतीय टीम, रोहित-विराट को ऐसे एक्शन में देख पाएंगे
