IND vs WI 3rd ODI Live Streaming: क्लीन स्वीप करने उरतेगी भारतीय टीम, रोहित-विराट को ऐसे एक्शन में देख पाएंगे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले 2 मुकाबले जीतकर भारत ने इस पर कब्जा जमा लिया है। अब आखिरी मैच में शुभमन गिल की नजर क्लीन स्वीप करने पर होगी।
दूसरी ओर मेहमान टीम जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि सीरीज का तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही फैंस विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा को मोबाइल पर कैसे एक्शन में देख सकते है?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले 1:30 बजे होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट, रिपोर्ट और अन्य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल।
वेस्टइंडीज टीम
जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडेन सील्स, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, विटेल लॉज।
यह भी पढ़ें- IND vs WI: भारत ए का मैच बीच में ही छोड़कर टीम इंडिया से जुड़ेंगे अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा को करेंगे रिप्लेस
यह भी पढ़ें- IND vs WI: भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद लगा जोरदार झटका, प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे मैच से बाहर
