IND vs WI 3rd ODI LIVE: आमिर जांगू हुए रन आउट, भारत ने ली राहत की सांस
IND vs WI 3rd ODI LIVE: भारतीय टीम आज तीसरे मुकाबले में वेस्‍टइंडीज से टकरा रही है। कप्‍तान शुभमन गिल की नजर क्‍लीन स्‍वीप पर है।
-1791007907087_m.webp)
भारत बनाम वेस्टइंडीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 3rd ODI LIVE: पहले 2 वनडे 8-8 विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम आज तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज से टकरा रही है। कप्तान शुभमन गिल की नजर क्लीन स्वीप पर है।
दूसरी ओर मेहमान टीम आत्मसम्मान के लिए इस मैच को हर हार में जीतना चाहेगी। मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड A में खेला जा रहा है। गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।
